23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलस मत करिए, सुबह उठकर वाकिंग करिए, बहुत हैं इसके फायदे

पढि़ए नेशनल वॉकिंग डे पर

2 min read
Google source verification
Read Benefits of Walking

शहडोल- आज नेशनल वॉकिंग डे है, लेकिन क्या आपको पता है हर दिन पैदल चलने से अपने ही फायदे हैं, ऐसे जादुई फायदे जिसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते, आज की दौड़ भाग भरी जिंदगी में
इंसान हैरान परेशान है उसके पास वक्त नहीं है, लेकिन ऐसे इंसानों के लिए ही पैदल चलना बहुत फायदेमंद है। अगर आप जिम में पसीना नहीं बहाना चाहते, आपको एक्सरसाइज करने में दिक्कत होती है तो आप हर दिन सुबह उठकर वाकिंग करिए, कुछ दिन बाद फायदे आपको अपने आप नजर आने लगेंगे। ऐसा माना जाता है कि सुबह की 30 मिनट की सैर अगर आप हर दिन करते हैं तो वो 2 घंटे की जिमिंग के बराबर मानी जाती है।

जानिए पैदल चलने के फायदे
- दिल मजबूत होता है
- वजन कम करने में आसानी होती है।
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।
- गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस रोग को रोकता है।
- कई तरह की बीमारियों जैसे कैंसर, डायबिटीज, मधुमेह, डिमेंशिया, अल्जाइमर का खतरा कम हो जाता है।
- ब्रेन फंक्शन को बढ़ाता है, तनाव कम होता है और फ्रेश महसूस करते हैं।
- रक्त का संचार सही तरह से होता है जिससे रक्तचाप नियंत्रण में सहायता मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
- गर्भकाल के दौरान चलना टहलना सबसे अच्छा सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को सुबह शाम टहलना चाहिए।
- मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- चेहरे पर चमक आती है।
- बाल स्वस्थ्य रहते हैं।
- नींद नियमित आती है

वैसे देखा जाए तो मॉर्निंग वॉक करना हर किसी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग कई सालों से मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं और उनको इसके फायदे भी मिल रहे है। मॉर्निंग वॉक में उन्होंने रेगुलरिटी में थोड़ा समय दिया। और आज वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
सर्वेश चौरसिया जो कि शहडोल के ही रहने वाले हैं वो बताते कि पिछले 28 साल से वो मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं। इसका पॉजिटिव असर ये है कि आज वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं, न ही उन्हें मोटापा है, न ब्लड प्रेशर, न शुगर और तनाव से तो वो कोशों दूर हैं।

बीमारियां दूर रहती हैं
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर करुणेश झा के मुताबिक सुबह पैदल चलना पूर्ण व्यायाम है, बीमारियां दूर होती हैं। हलांकि अब शहडोल के लोगों में भी मॉॢनंग वॉक को लेकर जागरूकता आई है। अब यहां के लोग निरंतर मार्निंग वॉक पर जा रहे हैं उनकी संख्या दिनो दिन बढ़ रही है। ये अच्छा है।