28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या, पढि़ए पूरी खबर

अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 13 Jun 2018, 5:46 PM IST

read crime news shahdol

युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या, पढि़ए पूरी खबर

रेत लोड करने घर से निकले युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या

शहडोल- बुढ़ार थाना अंतर्गत धनगवां गांव में एक युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मोहेलाल बैगा निवासी पतेरा टोला
मंगलवार की सुबह 7 बजे घर से निकला था। युवक ट्रैक्टर लेकर नगौहा नाला गया था, जहां पर जागेश्वर गोंड़ से विवाद हुआ।

देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी जागेश्वर गोंड़ ने कनपटी में सटाकर गोली मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन आरोपी जागेश्वर मौके से भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन रात दस बजे तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सामने आ रहा रेत खनन का विवाद

सूत्रों की मानें तो जागेश्वर के पास दो ट्रैक्टर है। नगौहा नाला में लंबे समय से खनन चल रहा था। संभवत इसी बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ और आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी कुमार सौरभ मंगलवार की शाम को मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस आरोपी के ठीहों पर दबिश दे रही है। एसपी कुमार सौरभ के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार होने पर वजह सामने आएगी।
------------------------

मोबाइल चोर पकड़ाया

शहडोल- स्टेशन पर चार्ज में लगे मोबाइल को चुराकर भाग रहे युवक को जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि विगत दिन मनेंद्रगढ़ निवासी एक नाबालिग प्लेटफार्म नंबर एक पर टे्रन का इंतजार कर रही थी, बोर्ड में मोबाइल चार्ज में लगा था। इस दौरान विचारपुर गांव निवासी आरोपी अजय राव पिता दुर्गाप्रसाद राव उम्र 26 वर्ष लड़की का मोबाइल लेकर भाग गया।

लड़की के चीखने चिल्लाने पर ड्यूटी पर तैनात नवीन यादव और आरपीएफ आरक्षक ने आरोपी का पीछा किया और घर तक पहुंच गए। आरोपी के घर से मोबाइल बरामद किया गया और उसे पुलिस गिरफ्त में लिया गया। यह वारदात दोहपर 3 बजे की गई।