9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसएनसीयू में डॉक्टर का इंतजार करते रहे परिजन, नवजात की मौत

सांस लेने में आ रही थी दिक्कतें, मौत के बाद अस्पताल में की तोडफ़ोड़

2 min read
Google source verification
Family members waiting for doctor in SNCU, child death

एसएनसीयू में डॉक्टर का इंतजार करते रहे परिजन, नवजात की मौत

एसएनसीयू में डॉक्टर का इंतजार करते रहे परिजन, नवजात की मौत
सांस लेने में आ रही थी दिक्कतें, मौत के बाद अस्पताल में की तोडफ़ोड़

शहडोल- जिला अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही उजागर हुई है। एसएनसीयू में डॉक्टरों के इंतजार में एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार प्रीति सिंह पति भूपेंद्र सिंह निवासी रोहनिया को रविवार को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रीति ने दोपहर १२ बजे के आसपास एक नवजात को जन्म दिया। पीडि़त परिवार ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा कि नवजात ने गंदा पानी पी लिया है, जिससे हालत खराब हो रही है। नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था।

परिजनों ने बताया कि नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे लेकिन कोई नहीं पहुंचा। परिजनों के अनुसार एसएनसीयू में भी हालत बिगडऩे पर कंपाउंडर अजय एवं रामजी को बुलाने के लिए बार बार कहा लेकिन समय पर डॉक्टर नहीं आए। जिसके बाद शाम चार बजे नवजात की इलाज के अभाव में मौत हो गई। मौके पर कोतवाली प्रभारी विकास सिंह, एएसआई रजनीश ने पहुंचकर समझाइश दी और जांच शुरू की।

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

सिविल सर्जन डॉक्टर उमेश नामदेव के मुताबिक इस संबंध में शिकायत मेरे संज्ञान में आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

--------------------------------

जलने से दो की मौत

शहडोल- अलग अलग-जगहों में जलने से दो की मौत हो गई। गोहपारू में सुकवरिया कोल की जलने से मौत हुई है। इसी तरह बुढ़ार के छाता में संगीता चौधरी की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों की मौत इलाज के दौरान हुई है। दोनों को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया था, जहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।