28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्दी करिए इस यूनिवर्सिटी में शुरू हो चुकी है सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया

पढि़ए पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 13 Jun 2018, 1:59 PM IST

ptsns university news shahdol, admission news

जल्दी करिए इस यूनिवर्सिटी में शुरू हो चुकी है सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया

शहडोल- पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रहे पंजीयन की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गई है। बुधवार से विश्वविद्यालय परिसर में दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरु होगी। सत्यापन व फीस जमा करने की यह प्रक्रिया अगामी 18 जून तक चलेगी। इसके बाद दूसरे चरण में पंजीयन कार्य प्रारंभ किया जाएंगे। इसके साथ ही स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए भी पंजीयन कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन हेतु विवि ने स्वयं का पोर्टल प्रारंभ किया है। जिसमें छात्रों द्वारा पंजीयन कराए जा रहे हैं।

मोबाइल में जाएगा छात्रों को मैसेज

प्रवेश प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है और उन्हे प्रवेश मिल गया है उनके मोबाईल में मंगलवार की देर रात से ही मैसेज आने शुरु हो जाएंगे। साथ ही बुधवार को ेमेरिट लिस्ट विवि की वेबसाईट पर भी उपलब्ध होगी। जिसमें से छात्र अपने प्रवेश की स्थिति का पता लगा सकेंगे। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है उन्हें गुरुवार से विश्वविद्यालय आकर दस्तावेज सत्यापन के साथ शुल्क जमा करनी होगी।

दो गुना हुए पंजीयन

पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में जितनी सीटे हैं उससे दो गुना छात्रों ने प्रवेश के लिए अपना पंजीयन कराया है। बताया जा रहा है कि उक्त विवि में संचालित स्नातक के कुल 11 पाठ्यक्रमों में 1491 सीटें उपलब्ध हैं। जिसके विपरीत प्रथम चरण में 3083 छात्रों ने प्रवेश के लिए पंजीयन कराया है।

सीएलसी राउंड भी

विवि में प्रवेश प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होनी है। प्रथम चरण में ही इतने पंजीयन होने के बाद भी प्रबंधन द्वारा कुछ सीटे उन छात्रों के लिए बचा कर रखी जाती है जिनके अच्छे प्रतिशत होने के बाद भी किन्ही कारणों से छूट जाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए द्वितीय चरण व तृतीय चरण की काउंसलिंग होगी। साथ ही इसके बाद सीएलसी राउण्ड भी होगा।