28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम होते ही बरसने लगे बदरा, मौसम हुआ सुहाना, जानिए कब आएगा मानसून ?

सुबह तेज धूप, गर्मी और उमस से थे लोग परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 12 Jun 2018, 5:33 PM IST

strat rain, read weather report

शाम होते ही बरसने लगे बदरा, मौसम हुआ सुहाना, जानिए कब आएगा मानसून ?

शहडोल- मौसम कब करवट बदल ले, कुछ कह नहीं सकते, और वैसे भी जब बरसात का सीजन हो तो मौसम तो फिर कभी भी बदल सकता है। पिछले कुछ दिन से शहडोल में भी मौसम कुछ इसी अंदाज में करवट बदल रहा है, कभी भी धूप हो जाता है और कभी भी झमाझम बारिश शुरू हो जाती है। आज के मौसम में भी कुछ ऐसे ही बदलाव देखने को मिल रहा है, सुबह से ही तेज धूप, गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, और शाम होते ही धूल भरी आंधी चली, फिर हल्की बारिश शुरू हुई, और मौसम सुहाना हो गया, बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। जिसके चलते अब लोगों को गर्मी से राहत मिली है। और अब लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का मजा ले रहे हैं।

अनूपपुर का मौसम

अनूपपुर में भी दिनभर की उमस, गर्मी के बाद अब धूल भरी आंधी शुरू हो गई है, आकाश में काले बादल छाए हुए हैं, और बारिश की पूरी संभावना है।

किसान कर लें तैयारी, समय पर आएगा मानसून

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शाम होते ही बारिश शुरू हो जा रही है जिसके चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है, प्री मानसून की बारिश से किसानों के खेतों में नमी आ चुकी है। कृषि वैज्ञानिक किसानों से खरीब फसलों की तैयारियां करने की सलाह दे रहे हैं। विगत दिनों से शाम के समय हो रही प्री मानसून की बारिश से तापमान भी नीचे आया है। एक सप्ताह से लगातार बरसात हो रही है।

सुबह से निकलने वाली धूप के कारण उमस का वातावरण भी बना हुआ है। कृषि वैज्ञानिक मृगेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष मानसून समय पर आ रहा है। 15 से 20 जून तक मानसून जिले में दस्तक दे देगा। लिहाजा किसान खेतों में बीज डालने के लिए तैयार करना शुरू कर दें, खाद बीज की भी व्यवस्था कर सलेंगे, क्योंकि इस बार मानसून समय पर आने वाला है, जिससे खेती भी समय पर शुरू हो जाएगी।