8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जानलेवा साबित हो रहा रेत का कारोबार, जहां पटवारी व एएसआई की हत्या हुई, वहां फिर चले लाठी डंडे

सुखाड़ रेत चेकपोस्ट पर 30-35 बदमाशों ने किया कर्मचारियों पर किया हमला, दो गिरफ्तार

3 min read
Google source verification

सुखाड़ रेत चेकपोस्ट पर 30-35 बदमाशों ने किया कर्मचारियों पर किया हमला, दो गिरफ्तार
शहडोल. देवलोंद व ब्यौहारी क्षेत्र में रेत का कारोबार जानलेवा साबित हो रहा है। पटवारी व एएसआई की हत्या के बाद भी प्रतिबंधित सोन घडिय़ाल क्षेत्र में लंबे समय से रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। गुरुवार-शुक्रवार की रात देवलोंद थाना क्षेत्र के सुखाड़ रेत चेकपोस्ट पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान रेत खनन कंपनी के चेकपोस्ट के पांच कर्मचारियों को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद 12 व 20 से अधिक अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। देवलोंद थाना प्रभारी डीके दाहिया ने बताया पीडि़तों की शिकायत पर प्रज्जवल वैश, प्रदीप वैश, नीरज द्विवेदी, नीरज साहू, विक्कू, छोटू ङ्क्षसह, पिंटू सिंह, मृगेन्द्र सिंह, औरस सिंह, रिशु सिंह, बृजेन्द्र वैश व विवेक वैश पर नामजद व 20-25 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार की शाम तक पुलिस ने दो आरोपी नीरज द्विवेदी व विपुल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी बुड़वा क्षेत्र के निवासी है। बताया जा रहा है कि, रेत के कारोबार को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी नदी से रेत का अवैध तरीके से खनन कर परिवहन करता है। जबकि पीडि़त पक्ष रेत कंपनी के चेक पोस्ट पर कर्मचारी हैं, इसके पहले भी दोनों पक्षों में रेत निकासी को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची थी।
आरोपियों के खिलाफ सख्ती, पुलिस ने तैयार किया जिलाबदर
प्रकरण में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी प्रांजल बैस, विवेक सिंह बैस, नीरज द्विवेदी सभी निवासी बुढ़वा, देवलोंद का जिला बदर प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे जिला दण्डाधिकारी शहडोल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा 4 अन्य आरोपियों के नाम की गुंडा फाइल खोली जा रही है।
गिरफ्तारी के बाद पैदल आरोपियों को ले गई पुलिस
पुलिस मारपीट के दो अरोपियों को शुक्रवार की दोपहर बुड़वा से गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर पहुंची। यहां से दोनों आरोपियों को पैदल मेडिकल कराने अस्पताल ले जाया गया।
लंबे समय से खनन, हर दिन निकल रहे कई हाइवा
बताया जा रहा है कि सोन घडिय़ाल क्षेत्र में लंबे समय से रेत का अवैध खनन चल रहा है। प्रतिबंध के पहले ब्यौहारी व देवालोंद थाना क्षेत्र के सुखाड़, बोड्डिहा, मसीरा, गोपालपुर के कई स्थानों में रेत का अवैध भंडार कारोबारियों ने कर रखा है। जिसे अब आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामोंं में खपा रहे हैं। रेत के भंडारण में कार्रवाई कर जब्त भी की गई थी। लेकिन जब्ती के बाद विभाग ने उन्हीं को सौंपा था।
माइनिंग कार्पोरेशन के अधिकारी भी अनजान
जांच नाका को लेकर 7 माह पूर्व तत्कालीन कलेक्टर ने आदेश जारी किया था। जिसमें साफ लिखा था कि नाका पर स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन द्वारा अपने पर्यवेक्षण नियंत्रण व निर्देशन में किया जाएगा। पारदर्शिता के लिए सभी तरह से नियंत्रण प्रभारी अधिकारी स्टेट माइनिंग के स्तर पर किया जाएगा।
वाहनों में सवार होकर पहुंचे हमलावर
पुलिस ने बताया सुखाड़ रेत चेक पोस्ट पर रात करीब 12 बजे तीन चार वाहनों में सवार होकर करीब 30-35 हमलावर पहुंचे और लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। इस दौरान रेत ठेका कंपनी के कर्मचारी व हमलावर दोनों के बीच मारपीट हुई। जिसमें महेन्द्र सिंह 29 वर्ष, जितेन्द्र सिंह 36 वर्ष, रावेन्द्र तिवारी 45 वर्ष, सचिन सिंह 38 वर्ष व जितेन्द्र सिंह 35 वर्ष को गंभीर चोट आई है। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। कर्मचारियों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की और नकदी 5 हजार लूट ले गए।
पुलिस ने बताया सुखाड़ रेत चेक पोस्ट पर रात करीब 12 बजे तीन चार वाहनों में सवार होकर करीब 30-35 हमलावर पहुंचे और लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। इस दौरान रेत ठेका कंपनी के कर्मचारी व हमलावर दोनों के बीच मारपीट हुई। जिसमें महेन्द्र सिंह 29 वर्ष, जितेन्द्र सिंह 36 वर्ष, रावेन्द्र तिवारी 45 वर्ष, सचिन सिंह 38 वर्ष व जितेन्द्र सिंह 35 वर्ष को गंभीर चोट आई है। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। कर्मचारियों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की और नकदी 5 हजार लूट ले गए।
इनका कहना
बीती रात देवलोंद के सुखाड़ रेत चेक पोस्ट में मारपीट की घटना हुई है। 12 लोगों पर नामजद व 20 से अधिक लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
कुमार प्रतीक, पुलिस अधीक्षक