
Sand Mafia :मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के अंतर्गत आने वाले चरकवाह के सोन संगम में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा है। यहां स्वीकृति न होने के बावजूद भी खनन माफिया नदी में हैवी मशीनें लगाकर धड़ल्ले से रेत निकाल रहे है। हैरानी की बात तो ये है कि यहां से हर रोज एमपी के अलावा 20 से 30 हाइवा रेत रीवा के साथ साथ उत्तर प्रदेश तक अवैध परिवहन की जा रही है। अब इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि यहां अधिकारियों की गठजोड़ ऐसी है कि लगातार शिकायतें संज्ञान में आने के बाद भी खनिज विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। शनिवार को कलेक्टर ने अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर भेजी तो हडक़ंप की स्थिति बन गई।
इस दौरान चरकवाह सोन संगम और पौड़ी में 4 पोकलेन मशीन और एक हाइवा जब्त की कार्रवाई हुई है। साथ ही पोड़ी में भी मशीन के साथ-साथ हाइवा जब्त किए गए हैं।
सोन संगम के बाद खनिज विभाग की टीम अलग-अलग जगहों में दबिश दी तो यहां भी हैवी मशीनों की मदद से हाइवा अवैध खनन करते हुए पाया गया। रात तक कार्रवाई चलती रही। इस दौरान 4 से ज्यादा पोकलेन मशीनों के साथ साथ एक हाइवा जब्त किया गया है। गौरतलब है कि, लंबे समय से सोन संगम चरकवाह में चल रहे अवैध खनन को लेकर पत्रिका लगातार मुद्दा उठाता रहा है। ये वही क्षेत्र है जहां पिछले दिनों रेत माफियाओं ने एक एएसआई, पत्रकार और पटवारी की हत्या कर दी थी।
Updated on:
08 Dec 2024 12:54 pm
Published on:
08 Dec 2024 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
