
Schools Closed
School Holiday 2025: मध्यप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहडोल जिले में भी लगातार तापमान नीचे जा रहा है। जिसके चलते छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। बढ़ती ठंड को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की 2 दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये छुट्टी 15 जनवरी और 16 जनवरी 2 दिन के लिए घोषित की गई है।
जिले के जिला शिक्षा अधिकारी डॉ एम एल पाठक ने आदेश जारी किया है जो कलेक्टर द्वारा अनुमोदित है। इस आदेश में लिखा है कि शीत ऋतु एवं तापमान में लगातार गिरावट के चलते जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं सीबीएसई, आईईएसई सहित कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्र छात्राओं की 15 जनवरी से 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है।
इस दौरान समस्त शिक्षक नियमित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्यालयीन कार्य को संपादित करेंगे। आदेश में बच्चों की छुट्टी कर दी गई है लेकिन शिक्षकों को स्कूल जाना होगा और अपने कार्य निरंतर करने होंगे।
जिले में सुबह से कोहरे की धुंध छाई रहती है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी बहुत कम हो जाती है। इससे वाहन चलाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह कोहरे की धुंध और दिनभर सर्द हवाओं के कारण लोग घर के अंदर रहने मजबूर कर दिया। बीते दिन सुबह 10 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे की धुंध छटने के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। इधर पूरा विराट मंदिर मंगलवार को पूरी तरह से कोहरे की आगोश में रहा। शहर में सुबह 8.30 बजे तक कोहरा रहा।
Published on:
15 Jan 2025 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
