
शहडोल- समाजसेवा का ऐसा जुनून की शहर की 40 महिलाओं ने मिलकर एक क्लब तैयार कर लिया। क्लब का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा, निराश्रितों की मदद और शिक्षा के दिशा में विशेष काम को रखा है। शुरूआत में कुछ महिलाओं ने क्लब बनाया। देखते ही देखते गिनती के दिनों में 40 महिलाओं का समूह तैयार हो गया।
मप्र शासन द्वारा संचालित आनंद मंत्रालय के अंतर्गत दिव्य मुस्कान क्लब का पंजीयन भी बकायदा करा लिया है। क्लब के पदाधिकारियों की मानें तो समाजसेवा के कार्यों के अलावा हर माह एक बड़ी मदद का काम किया जाएगा।
इसके लिए क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। महिलाओं ने दिव्य मुस्कान क्लब का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, वरिष्ठ सीए सुशील सिंघल, पूर्व नपाध्यक्ष शालिनी सरावगी ने शुभारंभ किया। क्लब की संस्थापक अध्या नीति सिंघल ने कार्ययोजना पर प्रकाश डाला और उद्देश्य बताया।
क्लब प्रेरक सीए सुशील सिंघल ने मुद्दे रखे कि समाजसेवा और शिक्षा और तमाम समस्याओं पर किस तरह काम किया जा सकता है। नपा अध्यक्ष उर्मिला कटारे और शालिनी सरावगी ने भी क्लब को लेकर अपने विचार रखे।
हंसने हंसाने से लेकर निराश्रितों की मदद
आनंद मंत्रालय के इस क्लब में महिलाओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है। इसमें आनंद कार्यक्रमों से लेकर निराश्रितों की मदद भी शामिल किया है। प्रेरक सुशील सिंघल के अनुसार गर्मी के दिनों में निराश्रितों को चप्पल और जूते वितरित करने का काम किया जाएगा तो ठण्ड के दिनों में स्वेटर और कंबल। इसी तरह इलाज न करा पाने वाले पीडि़तों की भी क्लब मदद करेगा।
क्लब में इन महिलाओं की भूमिका
क्लब में नीति सिंघल, शालिनी सरावगी, छाया गुप्ता, निभा गुप्ता, मंजू गुप्ता, राधिका मंत्री, रत्ना गुप्ता, निधि श्रीवास्तव, कीर्ति खटोड़, निर्मल, चंचल खरया, रश्मि गुप्ता, अनीता गुप्ता, माया सोनी, विनीता पिपरसानिया, आरती पिपरसानिया, अंजला पिपरसानिया, दिव्या कटारे, पूर्णिमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, मोना गुप्ता, मोनिका गुप्ता, स्वाति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, विंदिया कनकने, अल्का गुप्ता, शैल कटारे, राखी कटारे सहित कई महिलाओं की भूमिका रही।
Published on:
08 May 2018 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
