
Survival evidence of cubs
शहडोल- पिछले कुछ दिनों में शहडोल संभाग में हुए वन्यप्राणियों की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। वन विभाग की टीम लगातार सर्चिंग में लगी हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही बाघिन और उसके एक शावक के शिकार के बाद हर कोई जानना चाह रहा है की दूसरा शावक कहां है?, क्योंकि बाघिन के साथ दो शावक ट्रैप किए गए थे। बाघिन और एक शावक का तो शिकार हो गया लेकिन दूसरा शावक कहां है। ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। हलांकि आमगार गांव में शिकार हुई बाघिन के दूसरे शावक के जीवित होने के प्रमाण मिले हैं। घुनघुटी परिक्षेत्र में लगे ट्रैप कैमरे ने शावक की तस्वीर कैद हुई है। वन विभाग की टीम शावक को खोजने में लगी हुई है। लेकिन अबतक शावक के बारे में वन विभाग पता नहीं लगा सका है।
हिरासत में दस संदेही एक गांव से फरार, शिकारियों से पूछताछ कर रहा विभाग...
घुनघुटी के आमगार गांव में बाघिन और शावक के शिकार मामले में वन विभाग के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। टीम ने दस संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जहां पर संदेहियों ने शिकार से जुड़े कई अहम सुराग उगले हैं। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो वन विभाग ने बाघिन के दांत और नाखून भी बरामद किए हैं। कुछ संदेही गांव से फरार भी हैं, जिनको हिरासत मे ंलेने के लिए टीम अलग - अलग जगहों में दबिश दे रही है। उधर दूसरा शावक भी अब तक टीम को नजर नहीं आया है, जिनकी पतासाजी जंगलों में की जा रही है। घुनघुटी के आमगार क्षेत्र में पहाड़ी के नीचे बाघिन का कई दिन पुराना शव मिला था। कुछ ही दूरी पर दूसरे दिन सर्चिंग टीम को शावक का शव मिला था। दोनों शव क्षत विक्षत थे। कई अंग गायब मिले थे। वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि संदेहियों ने सुराग उगले हैं। कई सामान भी जब्त हुए हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस मामले में दस संदेहियों को हिरासत में लिया गया है और एक संदेही फरार है।
पिछले कुछ दिन से लगातार हो रही है वन्य प्राणियों की मौत
पिछले कुछ दिन से शहडोल संभाग में लगातार वन्य प्राणियों की मौत हो रही है। पहले कल्याणपुर में एक बाघ की मौत हो गई, जहां अभी तक जांच ही चल रही है। उसके बाद गोहपारू रेंज में तेंदुए का शिकार हो गया। फिर से घुनघुटी रेंज में एक बाघ का शिकार हो गया। उसके कुछ दिन बाद एक बाघिन का शिकार कर दिया गया। और उसके साथ ही उसके एक शावक का भी शिकार कर दिया गया। और अब एक शावक की तलाश जारी है।
कल्याणपुर मामले में छोटे निपटे, बड़े सेफ
कल्याणपुर में हुई बाघ की मौत मामले में छोटों पर गाज गिर गई है, बड़े सेफ हैं। डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने डिप्टी रेंजर कमला वर्मा और वन रक्षक संकल्प सिंह को निलंबित कर दिया है।
Published on:
14 Dec 2017 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
