30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर इस यूनिवर्सिटी में चाहते हैं एडमिशन, तो इसके लिए करना पड़ेगा ऐसा

25 मई से शुरू हो रही है प्रोसेस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 21 May 2018, 2:51 PM IST

University admission form, education news

अगर इस यूनिवर्सिटी में चाहते हैं एडमिशन, तो इसके लिए करना पड़ेगा ऐसा

शहडोल- अभी हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आए हैं, जहां शहडोल संभाग के छात्रों का शानदार रिजल्ट रहा है, और अब कक्षा 12वीं के छात्र अपने आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एक्टिव हो चुके हैं। ऐसे मेें अगर आप शहडोल के पंडित शंभूनाथ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। छात्रों को प्रवेश में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और हायर सेकेण्ड्री उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े इसके लिए विवि प्रबध्ंान द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके लिए पूर्व में संचालित पाठ्यक्रमों के साथ ही कुछ नए पाठ्यक्रम जो विवि में प्रारंभ किए गए हैं उनमें भी छात्र 25 मई से पंजीयन करा सकेंगे। छात्र स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा ग्रहण करें इस उद्देश्य के साथ पिछले कुछ दिन में जिले के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों की एक बैठक विश्वविद्यालय में ही आयोजित की गई थी।

जिसमें सभी विद्यालय के प्राचार्यों को ज्यादा से ज्यादा छात्रों को विवि में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई है। इसके साथ ही विवि प्रबंधन द्वारा अपने स्तर पर भी इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

25 मई से एडमिशन की प्रोसेस शुरू

पं. शंभूनाथ शुक्ल विवि में प्रवेश प्रक्रिया २५ मई से प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए छात्रों को पहले ऑनलाईन पंजीयन कराना होगा। जिसके बाद छात्रों को मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में पहले उन्ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके परीक्षा परिणाम बेहतर होंगे।

इसके लिए प्रबंधन द्वारा जो मापदण्ड तय किए जाएंगे उसके आधार पर लिस्ट तैयार की जाएगी। निर्धारित मापदण्ड पर खरा उतरने वाले छात्रों को निर्धारित सीट के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। जिन छात्रों को फस्ट काउंसलिंग में प्रवेश नहीं मिलेगा उन्हें सेकेण्ड काउंसलिंग में रि च्वाइस का अवसर मिलेगा। इसके बाद तीसरी काउंसलिंग में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

विवि में प्रवेश लेने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसका विवि प्रबंधन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए जहां विवि प्रबंधन ने प्रवेश प्रक्रिया को आसान कर दिया हैै। वहीं छात्रों को अब विश्वविद्यालय प्रवेश मिलने के बाद दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा करने ही जाना पड़ेगा। साथ ही विश्वविद्यालय दस्तावेज सत्यापन व अन्य प्रवेश प्रक्रिया के लिए पहुंचने वाले छात्रों को ज्यादा देर तक कतार में न खड़ा होना पड़े और ज्यादा भीड़ भाड़ न हों इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई हैै।

प्रवेश प्रक्रिया को बिना परेशानी पूरा करने के लिए अलग-अलग विषयों की समितियां बनाई गई है। जिनके माध्यम से आसानी से प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा।