
शहडोल. प्यार का नाटक कर शादी का झूठा वादा कर लड़कियों और महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाकर आबरू लूटे जाने के मामले तो प्रदेश में अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन शहडोल में एक किन्नर के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। किन्नर को युवक ने प्यार के जाल में फंसाया और शादी का वादा कर कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। जब किन्नर को आरोपी युवक की असलियत का पता चला तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
किन्नर को प्यार के जाल में फंसाया
शहडोल के कोतवाली थाने में एक किन्नर ने अपने साथ हुई ज्यादती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराते हुए किन्नर ने पुलिस को बताया कि वो दीपावली के समय बधाई मांगने के लिए गई थी इसी दौरान शब्बीर नाम के युवक से उसकी पहचान हुई जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। बातचीत होने के कारण धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और शब्बीर ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। शब्बीर ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। उसने विरोध किया तो हर बार शादी की बात कहकर उसे चुप कराता रहा।
सच सामने आया तो दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित किन्नर ने पुलिस को बताया कि आरोपी शब्बीर ने उससे कहा था कि वो कुंवारा है लेकिन एक दिन उसे पता चला कि शब्बीर पहले से शादीशुदा है, शब्बीर का सच सामने आने के बाद उसने शब्बीर से बातचीत बंद कर दी और दूरियां बना लीं। लेकिन शब्बीर को ये नागवार गुजरा और बीते दिनों शब्बीर उसके पास आया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके कारण अब किन्नर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने किन्नर की शिकायत पर आरोपी शब्बीर के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
देखें वीडियो- धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाएं हद से न गुजर जाएं !
Published on:
21 Feb 2023 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
