व्यापारियों ने वारदात करते वक्त एक आरोपी को दबोचकर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। काफी समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस को व्यापारियों ने आरोपी को सुपुर्द किया। वारदात शहर के जैन मंदिर के नजदीक नटराज मार्केट की है। पुलिस के अनुसार मनीष रेडीमेड में गुड्डू अकरम, भूपेन्द्र और एक अन्य आरोपी शराब के नशे में पहुंचे और कपड़ा उधार मांगने लगे। इस दौरान दुकन संचालक मनीष द्वारा मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते कट्टा अड़ाकर दुकान में तोडफ़ोड़ की। मारपीट देखकर आसपास के व्यापारियों ने पहुंचकर गुड्डू को दबोच लिया, जबकि दो अन्य आरोपी भाग निकले। सूचना मिलते ही एएसपी एसके वर्मा व टीआई पहुंच गए।