
UP Police Encounter: शाहजहांपुर में यूपी एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। रात 1 बजे एसटीएफ ने संभल के कुख्यात बदमाश शाहनूर को घेर लिया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने शाहनूर के सीने में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसटीएफ उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तिलहर थाने के काबिलपुर की पुलिया के पास एनकाउंटर हुआ, जिसमें संभल का कुख्यात अपराधी शाहनूर मारा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह बदमाश लूट के दौरान महिलाओं के साथ दरिंदगी करता था।
एसटीएफ के अनुसार, शाहनूर उर्फ शानू संभल जिले का निवासी था। उसके खिलाफ लूट, हत्या, बलवा और डकैती सहित अन्य धाराओं में कई जिलों में 32 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाने में दर्ज मुकदमों में फरार होने पर 4 मई को उसके खिलाफ 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तभी से एसटीएफ उसकी तलाश में थी।
STF ने इनपुट के आधार पर बुधवार देर रात शाहनूर की घेराबंदी की। जब STF ने रुकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी भगा दी और फायरिंग करने लगा। पहले पिस्टल से गोली चलाई। जब पिस्टल की गोली खत्म हो गई तो इंग्लिश रिवॉल्वर से फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में STF ने उसे गोली मार दी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, शाहनूर लूट और डकैती के दौरान महिलाओं से दरिंदगी करता था। एसटीएफ को इस तरह के मामले पता चले हैं। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को बताया था कि बदमाश ने उन्हें बंधक बनाकर दरिंदगी की थी। मुरादाबाद की एक घटना में शाहनूर ने एक महिला से पिस्टल के बल पर हमला किया था।
Published on:
18 Jul 2024 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
