7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारावफात के जुलूस में हादसा, DJ में फैला करंट, एक की मौत, दो झुलसे

Barawafat: शाहजहांपुर में बारावफात के जुलूस में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Barawafat

Barawafat 2024: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ईद मिलादुन्नबी पर्व के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था। सभी खुशी-खुशी इस जुलूस में शामिल हुए थे। कुछ पलों में यह जुलूस लोगों के लिए मातम में तब्दील हो गया। दरअसल, जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने मृतक की पहचान मुरादपुर के नजीर (40 साल ) के तौर पर की है।

डीजे में फैला करंट

बताया जा रहा है कि ईद मिलादुन्नबी पर्व पर हर साल की तरह इस साल भी जुलूस निकाला गया। ट्रैक्टर-ट्राली पर डीजे बजाकर जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस जैसे ही कुंवरपुर के पास पहुंचा, ट्रैक्टर ट्राली पर रखा डीजे बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस दौरान डीजे में करंट फैल गया। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

करंट फैलने की खबर के बीच जुलूस में शामिल लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सभी अपनी जान-बचाने के लिए भागे। घायल तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। इनमें से एक की हालत बेहद गंभीर होने पर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

यह भी पढ़ें: अब किसी भी जिले से बनवा सकते हैं बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट, मात्र 3-4 घंटे में होगा जारी

पुलिस ने मामले की जांच की बात कही

हादसे की सूचना स्थानीय प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सब घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई की बात कही है। अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से मिलने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। दरअसल, ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मुरादपुर गांव से विशाल जुलूस निकाला जाता है। यह जुलूस इतना विशाल होता है कि आस-पास निकाले जा रहे छोटे जुलूस भी इसमें शामिल हो जाते हैं। 

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग