5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप के आरोप के बाद भाजपा विधायक पर अब लगा जमीन कब्जाने का आरोप

भाजपा विधायक पर रेप और अपहरण का मामला थमा भी नहीं था कि एक बार फिर महिला की जबरन जमीन कब्जाने का आरोप लगा है।

2 min read
Google source verification
Roshan lal Verma

रेप के आरोप के बाद भाजपा विधायक पर अब लगा जमीन कब्जाने का आरोप

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में भाजपा विधायक एक के बाद एक लग रहे आरोपों की वजह से सरकार की लगातार किरकिरी हो रही है। भाजपा विधायक पर रेप और अपहरण का मामला थमा भी नहीं था कि एक बार फिर विधायक रोशन लाल वर्मा पर महिला की जबरन जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला का आरोप है विधायक ने सत्ता का दुरपयोग कर उसकी जबरन 33 बीघा जमीन कब्ज़ा करली है। फ़िलहाल विधायक की दबंगई से पीड़ित महिला का परिवार कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया है। महिला ने धमकी दी है अगर विधायक के कब्जे से उसकी जमीन नहीं दिलवाई गई तो पूरा परिवार आत्मदाह करलेगा। फ़िलहाल पूरा परिवार अनिश्चित कालीन धरने पर बैठा है।

क्या है पूरा मामला

मामला थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बरैंचा का है। जहां रहने वाली नीरू पत्नी शिव ओम तिवारी ने आरोप लगाया है कि तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा ने उसकी पड़ोस के गांव बख्तियारपुर में उपजाऊ 33 बीघा पर जबरन कब्ज़ा कर लिया है और खेत में खड़ी फसल जबरन काट ली। जब उनके पति ने जब इसका विरोध किया तब उनके गुर्गों ने जमकर मारपीट की। लेकिन सत्ता के दबाव में लगातार शिकायतों के बाद भी विधायक और गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। वहीं आरोप है कि विधायक लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कार्यवाई न होने और विधायक की दबंगई से पीड़ित परिवार आज कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। पीड़ित परिवार ने आत्मदाह धमकी दी है।

विधायक ने खुद को बताया निर्दोष

वहीं पत्रिका से हुई बात चीत के दौरान तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा ने बताया महिला और उसका परिवार किसी साजिश के तहत उनके खिलाफ धरने पर बैठाया गया है। धरने पर बैठी महिला से कोई लेना देना नहीं है। धरने पर बैठी महिला मुझे पहचानती भी नहीं है। इस पूरी साजिश में समाजवादी पार्टी के लोग शामिल हैं।

वहीं एसडीएम सदर राम मिश्रा ने बताया मामले में दो टीमों को गठित किया गया है। तहसीलदार सदर तहसीलदार तिलहर दोनों अधिकारी मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश करेंगे क्योंकि बॉर्डर का मामला है इसीलिए दोनों तहसीलों से दोनों अधिकारियों को भेजा जाएगा जो महिला की जमीन है वह दिलवाई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग