देर रात जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बता दें कि नारायण पांडे प्रमुख गवाह की हत्या के आरोप में पिछले दो साल से शाहजहांपुर जिला कारागार में बंद है। गुरुवार देर रात उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। जिला अस्पताल के डाक्टर्स ने उसे एमआरआई और सीटी स्कैन की सलाह देने की बात कहते हुए लखनऊ के केजीएमसी रेफर किया गया है। इस दौरान आरोपी नारायण पांडे पूरे मामले की सीबीआई जांच और खुद का नारको टेस्ट कराने की मांग करता नजर आया।