गोंडा. छप्पर में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियारों से अंग-भंग करके हत्या कर दी गई। उसका कमर के नीचे का आधा हिस्सा गायब था। तथा हत्या के बजाय हादसा बनाने के लिए आधे शव को आग से जला दिया गया। इसकी भनक लोगों को शुक्रवार की दोपहर हुई जब कुत्ते एक पैर के कटे हुए पन्जे को लेकर नोंच रहे थे। उसके बाद गांव में सुगबुगाहट हुई तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।