
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रेन के टॉयलेट से एक लाश मिली है। लाश करीब तीन दिन पुरानी है, ऐसे में उससे बदबू आने पर टॉयलेट से निकाला गया और शव को मोर्चरी में भेजा गया।
बिहार से चलकर अमृतसर तक जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस के एक टॉयलेट से लगातार बदबू आ रही था। ये टॉयलेट अंदर से बंद था। सोमवार को शाहजहांपुर जिले के रोजा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो आखिर रेलवे कर्मचारियों ने टॉयलेट को खुलवाया।
1000 किमी तक ट्रेन के साथ किया शव ने सफर
बदबू की शिकायत के बाद जब टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर एगक शख्स की लाश पड़ी मिली। जो सड़ना शुरू हो चुकी थी और इसीलिए उससे बदबू आ रही थी। रेल कर्मचारियों ने शव को ट्रेन से निकालकर मोर्चरी भिजवा दिया।
रेल कर्मचारियों के मुताबिक, शव की हालत देखने से लगता है कि तीन दिन पहले उसकी मौत हो चुकी थी और ये लाश ट्रेन के साथ करीब 1000 किलोमीटर से थी।
लाश के पास से नहीं मिला कोई सामान
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जिस युवक की लाश मिली है उसकी उम्र 30 साल के करीब लग रही है। शव के पास से कोई कार्ड या दस्तावेज नहीं मिला है, ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इस युवक की मौत कैसे हुई, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में टॉइलट में फिसलने या हार्ट अटैक आने से इसकी मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
Updated on:
01 Nov 2022 01:52 pm
Published on:
01 Nov 2022 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
