
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में जिलाधिकारी की पत्नी सराहनीय पहल की है। जिलाधिकारी की पत्नी ने खुद तो रक्तदान किया ही साथ ही जिले के सीडीओ की पत्नी सहित 50 दूसरी महिलाओं को भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिन्होंने एक साथ मिलकर ब्लड डोनेट किया। जिलाधिकारी की पत्नी की इस खास पहल को सभी लोगों ने सराहना कि है।
पचास महिलाओं के साथ किया ब्लड डोनेट
शाहजहांपुर के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी अपनी खास छवि के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी की पत्नी कविता त्रिपाठी भी कुछ खास करके लोगों के बीच में छा गई हैं। जिलाधिकारी की पत्नी कविता त्रिपाठी ने रक्तदान के लिए कई महिलाओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें जागरुक किया। उन्होंने शाहजहांपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में पहुंच कर सबसे पहले खुद रक्तदान किया जिसके बाद उनके साथ कदम से कदम मिलाते हुए सीडीओ संजीव सिंह की पत्नी स्वाती सिंह और 50 अन्य महिलाओं ने भी रक्तदान करके उनकी पहल को आगे बढ़ाया। जिला अधिकारी की पत्नी की मानें तो रक्तदान करना महादान है।रक्तदान से कई लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने अपील की है कि लोग रक्तदान के लिए आगे आएं ताकि जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है।
ब्लड की थी कमी
दरअसल शाहजहांपुर के महिला पुरुष संयुक्त इस जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पिछले कई महीनों से खून की कमी चल रही थी। सीएमएस की मानें तो इसके पीछे प्रमुख कारण ये भी है की जरूरतमंद ब्लड लेना तो चाहते हैं लेकिन उसके बदले में ब्लड देने में आनाकानी करते हैं। जिससे कई ब्लड ग्रुप की कमी चली आ रही थी। ब्लड बैंक की इस कमी की जानकारी जब जिले में जल्दी ही आये नए जिलाधिकारी की पत्नी कविता त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने इसके लिए प्लानिंग तैयार की। आज सीडीओ की पत्नी स्वाती सिंह के साथ ब्लड डोनेट करने पहुंच गयीं।
Published on:
07 Feb 2018 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
