
Dawood Ibrahim
Dawood Ibrahim: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जलालाबाद में डॉन दाऊद इब्राहिम के जीजा निहाल खान की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह यहां एक रिसेप्शन में शामिल होने आया था। 35 साल का निहाल खान (Nihal Khan) कोई और नहीं बल्कि भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर (Iqbal Kaskar) का बहनोई था। इसके साथ ही, निहाल जलालाबाद के चेयरमैन शकील खान का रिश्तेदार भी लगता था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में निहाल ने शकील (Shakeel) की भतीजी के साथ भाग गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता कर लिया गया। शकील ने बताया, “निहाल 15 फरवरी को अपनी फ्लाइट मिस कर गया था और सड़क से यहां आया था। ऐसा लगता है कि मेरा भाई कामिल अभी भी 2016 की घटना को लेकर निहाल से नाराज था और बदला लेना चाहता था।''
शाहजहांपुर की ताजा खबरें: ShahJahanpur News in Hindi
यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस गठबंधन से बौखलाई जयंत चौधरी की पार्टी RLD, बोली- हमें देश दे दो हम…
आपको बता दें कि भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम अभी पाकिस्तान (Pakistan) में छिपा हुआ है। हाल ही में, दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने वाली बात सामने आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर कई लोगों ने यह दावे किए कि दाऊद की हालत काफी नाजुक हो गई। उसे इलाज के लिए कराची के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक किसी भी सरकारी एजेंसी या मीडिया द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
Updated on:
23 Feb 2024 01:02 pm
Published on:
23 Feb 2024 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
