शाहजहांपुर से मिला सुराग
वे उसे जम्मू से लेकर पहले मध्यप्रदेश स्थित अपने घर गए, फिर महोबा, सीतापुर और शाहजहांपुर पहुंचे। शाहजहांपुर में धनीराम ने मीडिया कर्मचारियों से मिलकर पूरा वाक्या बताया। तब मालूम पड़ा कि सुराली गांव अम्बेडकर नगर में है। उसके बाद वे अम्बेडकर नगर पहुंचे और 13 साल बाद रंजीत को उसके परिवार से मिलवाया। रंजीत के लौट आने की खबर मिलते ही रंजीत के घर में उसको देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया। सभी ने धनीराम को मसीहा बताते हुए शुक्रिया अदा किया।