6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर

बजाज चीनी मिल पर बड़ी कार्रवाई

वन विभाग ने हिन्दुतान बजाज एनर्जी के खिलाफ करोड़ों की आरसी जारी की है।

Google source verification

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में वन विभाग ने बजाज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ करोड़ों की आरसी जारी की है। वन विभाग ने यह आरसी बजाज एनर्जी की परिसम्पत्ति बजाज एनर्जी लिमिटेड मकसूदपुर चीनी मिल के खिलाफ जारी की है। साथ ही जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि सरकारी पैसा जमा न करने पर राजस्व विभाग को बजाज की संम्पति जब्त करके बकाया जमा कराया जाए। फ़िलहाल शासन के निर्देश पर आरसी जारी होने के बाद चीनी मिल में हडकम्प मचा हुआ है।

दरअसल मामला नोएडा की बजाज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का है। इस कंपनी ने वन विभाग से अभिवहन पास प्राप्त कर 2011 से लेकर 2013 तक ट्रेन द्वारा रोजा रेक पॉइंट से 11 लाख 75 हजार 506 टन कोयला इकठ्ठा कर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर ट्रकों द्वारा भेज कर निर्यात किया है। वन विभाग द्वारा जारी किये गये अभिवहन पास का शुल्क 6 करोड़ 81 लाख 87 हजार रूपये बनता है जो बजाज एनर्जी की नोएडा कम्पनी द्वारा अभी तक नहीं जमा किया गया है जिसके लिये वन विभाग ने कई नोटिस जारी किये। सरकारी पैसा न जमा करने पर शासन के निर्देश पर वन विभाग ने बजाज एनर्जी की सम्पत्ति थाना बंडा के मकसूदपुर चीनी मिल के खिलाफ आरसी जारी कर राजस्व विभाग को चीनी मिल से रिकवरी करने के आदेश दिये हैं। अधिकारियों की मानें तो पैसा न जमा करने पर चीनी मिल को सील करने की भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल शासन के निर्देश पर वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से चीनी मिल मे हड़कंप मचा हुआ है।