
तो ये है कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल! जितिन प्रसाद पहुंचाएंगे शीर्ष नेतृत्व तक बात
शाहजहांपुर। राहुल गांधी के करीबी और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति को सुधारने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बड़ी रणनीति का खुलासा किया है। जितिन प्रसाद ने कहा है कि वह कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ता का अपमान नहीं होने देंगे, उसकी बात को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक हर हाल में पहुंचाएंगे। जिससे कांग्रेस का हर कार्यकर्ता खुद को मजबूत समझ सके। भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी कीमत पर मात देने के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को कांग्रेस से जुड़ने के लिए आमंत्रित भी किया।
कार्यकर्ता की हर बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएंगे
दरअसल कांग्रेस नेता कुंवर जितिन प्रसाद कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाए जाने के बाद पहली बार शाहजहांपुर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहजहांपुर के 'गांधी भवन' में जितिन प्रसाद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जितिन प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाएंगे और जो बूथ स्तर पर बैठा कांग्रेस का कार्यकर्ता और ग्रामीण इलाकों में बैठा हर कार्यकर्ता अपने को कमजोर महसूस कर रहा है अब वो उसे किसी भी कीमत पर अपमानित नहीं होने देंगे। कार्यकर्ता की हर बात और परेशानी को वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएंगे जिससे कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर बुलंदियों पर पहुंच सकेगी।
कार्यकर्ता की अनदेखी पड़ी भारी
जितिन प्रसाद का मानना है कि कांग्रेस का निचले स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। जिसकी अब तक लगातार पार्टी के बड़े पदाधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही थी, इसीलिये कांग्रेस को बुरे दौर से गुजरना पड़ा। वहीं दूसरी ओर जितिन प्रसाद ने देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों का आह्वान किया है कि वह आएं और कांग्रेस से हाथ मिलाएं जिससे कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
Published on:
07 Aug 2018 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
