5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 लाख की चोरी का आरोपी प्रेमिका के घर से गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

चोर ने अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Arrest

12 लाख की चोरी का आरोपी प्रेमिका के घर से गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

शाहजहांपुर। पुलिस ने 15 दिन पहले हुई चर्चित बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी किए गए लाखों के गहने बरामद हुए हैं। खास बात ये है कि चोर ने अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल दो फरार चोरों की तलाश कर रही है।

प्रेमिका के घर से गिरफ्तार हुआ चोर

दरअसल थाना जलालाबाद थाने से चन्द कदमों की दूरी पर एक नवम्बर 2018 को शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लगभग 12 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थाने के पास घर से हुई चोरी ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुरागसी के बाद सोनू नाम के शातिर चोर को उसकी प्रेमिका के घर से पकड़ा। जिसके बाद चोर की निशानदेही पर पुलिस ने सोने और चांदी के लाखों के गहने बरामद कर लिये। साथ एक दूसरा चोर जितेन्द्र भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

दो अन्य चोर फरार

पूछताछ में चोर सोनू ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल गिरोह के दो अन्य सदस्य पुलिस की पकड़ से बाहर हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग