23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की से लड़का बने शरद ने की सगाई; पढ़ें दोनों की पूरी प्रेम कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लड़की से लड़का बने शरद सिंह अब शादी रचाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी महिला मित्र से सगाई कर ली है। 23 नवंबर वह बरात लेकर जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Read love story Girl turned boy Sharad got engaged

शाहजहांपुर में जेंडर परिवर्तन कराकर लड़की से लड़का बने शरद सिंह ने अपनी महिला मित्र से सगाई कर ली है। वह 23 नवंबर को बरात लेकर जाएंगे। शरद सिंह काकोरी कांड के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक सरिता सिंह ने अपना जेंडर चेंज करा लिया था। सर्विस बुक में भी उनकी लैंगिक पहचान बदल गई है। अब वह शरद सिंह बन गए हैं। उन्होंने अपनी महिला मित्र सविता सिंह के साथ सगाई कर ली है। सविता पीलीभीत की रहने वाली हैं।

दिव्यांग हैं शरद
शरद सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उनके लिए लड़की से लड़का बनने का फैसला आसान नहीं रहा। उन्होंने शिक्षक पद पर नौकरी लगने के बाद अपना जेंडर परिवर्तन (जेंडर चेंज) कराने का फैसला लिया था।

बीएड करने के बाद 2020 में बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी पाई थी। उन्हें भावलखेड़ा में तैनाती मिली। इसके बाद निगोही रोड पर किराये का मकान लेकर रहने लगीं।

आसान नहीं था जेंडर चेंज कराने का फैसला
नौकरी मिलने के बाद सरिता ने डर बदलवाने का इरादा पक्का किया। परिवार के बाकी सदस्य का साथ मिला, लेकिन शुरुआत में उनकी मां फैसले के विरोध में थीं। बाद में उन्होंने भी साथ दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में काउंसलिंग के बाद लखनऊ में हार्मोनल थेरेपी से उनके शरीर में परिवर्तन आ गए। इस प्रक्रिया के बाद उन्होंने साल 2021 में विशेषज्ञ चिकित्सकों से सर्जरी करवाई।

यह भी पढ़ें: VIDEO: वर्ल्ड कप में पहली बार जीरो पर आउट होने पर हाइपर हुए कोहली, ड्रेसिंग रूम में निकाला गुस्सा

ऑपरेशन के बाद सरिता उर्फ शरद की दाढ़ी-मूंछ भी आ गई हैं। उन्होंने अपना जेंडर बदलवाने के लिए बीएसए कार्यालय में पत्राचार किया। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद उनकी सर्विस बुक में जेंडर बदल दिया गया है। अब वह पीलीभीत की सरिता सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग