
शाहजहांपुर में रविवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पति-पत्नी और उनका 8 साल का बेटा शामिल है।
रविवार शाम को 35 वर्षीय उमेश अपनी पत्नी शीतल सीमा और अपने बेटे यश के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक मदनापुर के पास बरेली-इटावा हाईवे पर पुहंची तो स्कॉर्पियों कार से जोदरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बुरी तरह जख्मी तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने सीज की कार
शाहजहांपुर के एएसपी संजय कुमार ने बताया है कि घटना के बाद कार चालक भाग निकला था लेकिन कुछ दूरी पर ही पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। कार को सीज कर दिया है।
हादसे में मारे गए पति पत्नी और बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है। जिसके बाद परिजन मौके पर पुहंच गए हैं।
Updated on:
12 Dec 2022 09:07 am
Published on:
12 Dec 2022 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
