
शाहजहांपुर। यूपी दिवस के कार्यक्रम में फरियाद लेकर पहुंची महिला को अधिकारियों ने मंत्रियों से नहीं मिलने दिया। इतना ही नहीं बेबस महिला को पकड़कर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कार्यक्रम के अंत तक बंधक बनाये रखा। वहीं महिला हाथ जोड़कर बार बार मंच पर बैठे हुक्मरानों तक उसकी फ़रियाद पहुंचाने की गुहार लगाती रही।
सुरक्षाकर्मियों ने बनाई बंधक
आपको बता दें कि शाहजहांपुर में राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें यूपी के नगर विकास और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, यूपी कैबिनेट में धर्मार्थ कार्य और जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णाराज ने शिरकत की। इस दौरान जिले के विकास और गरीबों के उत्थान की सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया। इसी कार्यक्रम में बड़े बड़े साहब लोगों के आने की सूचना पर शाजहांपुर के थाना तिलहर के पिपरौली गांव की रहने वाली दबंगों से परेशान मालती नाम की एक बेबस महिला पहुंची। महिला ने वहां उपस्थित लोगों से पूछा कि यहां लखनऊ से सरकार के बड़े बड़े लोग आये हैं? महिला मंत्रियों को बताना चाहती थी कि गांव के दबंग भूमाफिया उसकी डेढ़ बीघा जमीन के टुकड़े पर नजर गड़ाए हुए है। पति बेहद कमजोर हैं। दबंग उसे गांव में रहने नहीं देंगे। कई बार जिला प्रशासन, थाने में शिकायत की लेकिन ऊंची पहुंच रखने वाले दबंगों के सामने महिला बेबस और लाचार हो गयी। इसी बीच उसने सुना कि पिछले एक दो दिन में शाहजहांपुर में लखनऊ से साहब लोग आ रहे हैं तो वह अपनी फ़रियाद लेकर चली आई।
गिड़गिड़ाती रही महिला
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को मंत्रियों के पास तक नहीं पहुंचने नहीं दिया। इतना ही नहीं महिला मंत्रियों के पास तक नहीं पहुंच पाए इसलिए पुलिस ने महिला को पुलिस कैम्प में ले जाकर बंधक बना लिया। कार्यक्रम के अंत तक महिला को करीब आधा दर्जन महिला पुलिस कर्मी घेरे रहे। वहीं महिला बार-बार उन पुलिसकर्मियों से अपनी पीड़ा को मंच तक पहुंचाने की गुहार लगाती रही। महिला कभी अपनी इज्जत, कभी बेटे की जिंदगी और कभी लाचार पति की जिंदगी की दुहाई देकर बार बार रो गिड़गिड़ा रही थी लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।
Published on:
25 Jan 2018 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वृद्ध को मुर्गा बनाने, पैरों में सर रखवाने का मामला: वैश्य समाज में आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

