29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीमा के 85 लाख रुपए पाने के लिए प्रेमी संग मिलकर करवाई पति की हत्या

वारदात के पीछे पति की प्रताड़ना, प्रेम संबंध और 85लाख रुपए की बीमा की राशि बताई जा रही है।  

2 min read
Google source verification
murder

अलीगढ़। थाना अतरौली के कुंजलपुर में डेरी व्यापारी की हत्या के मामले में पत्नी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों गाड़ी व 325 बोर का तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वारदात के पीछे पति की प्रताड़ना, प्रेम संबंध और 85लाख रुपए की बीमा की राशि बताई जा रही है। शूटरों को हत्या करने के लिए तीन लाख रुपए मिलने वाले थे लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।


शराब पीकर मारपीट करता था हरेंद्र

दरअसल डेरी व्यापारी हरेन्द्र सिंह ने अंजू से 2009 में प्रेम विवाह किया था। इस विवाह के बाद दो बेटियां भी हुईं। पहले गहतौली गांव में दोनों साथ रह रहे थे, इसके बाद रामघाट रोड पर रामबिहार के पास मकान बनवाकर रहने लगे। अंजू के मुताबिक यहीं से उसके साथ मारपीट गाली गलौज व बदतमीजी की जाने लगी। मंजू ने ब्यूटी पार्लर का काम शुरु किया। इसी बीच हरेन्द्र को शराब की बुरी लत लगने से संबंध बिगड़ गये। अंजू ने बताया कि घर पर मारपीट करने के साथ ही ब्यूटी पार्लर में भी हरेन्द्र लोगों के सामने मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं हरेन्द्र ने अंजू को घर से बाहर निकाल दिया, तो अंजू ने अपने दोस्त गर्वित से मदद मांगी और उसके किराये के मकान में रहने लगी। इस बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। लेकिन गहतौली स्थित मकान पर जब दादी की मौत की तेरहवी में अंजू गई तो हरेन्द्र व अंजू में समझौता करा दिया गया।


बॉय फ्रेंड की मदद से कराई हत्या

हरेन्द्र की शराब पीकर मारने की आदत अब भी नहीं गई। अंजू ने हरेन्द्र को जान से मारने की योजना बना डाली, इसमें उसने अपने प्रेमी गर्वित की मदद ली। गर्वित ने बंटी व नेकसे से हरेन्द्र की जान का सौदा तीन लाख रुपए में कर दिया। हरेन्द्र के आने जाने के रास्तों की रेकी की गई और कुंजलपुर के पास हरेन्द्र की स्कूटी में टक्कर मार कर गिरा दिया। शूटरों ने हरेन्द्र का काम तमाम कर दिया। अंजू व गर्वित ने पुलिस से बचने के तमाम जतन किये लेकिन सर्विलांस की टीम ने मोबाइल की लोकेशन व बातचीत को रिकॉर्ड कर सुना तो अंजू और गर्वित पर शक हुआ। पुलिस ने अंजू और उसके प्रेमी गर्वित के साथ शूटर बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा शूटर नेकसे पुलिस की पकड़ से दूर है। अंजू ने कबूल किया कि हरेन्द्र को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी से सहयोग लिया। वहीं प्रेमी का कहना है कि मुझे झांसा देकर हरेन्द्र की हत्या करवाई है।