शाहजहांपुर। एक सप्ताह पूर्व नोएडा से बारात में शामिल होने आई सात साल की बच्ची के साथ हुये दुष्कर्म का मामला पुलिस के लिये सिरदर्द बना हुआ है। वारदात के आठ दिन बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ना तो दूर सुराग तक नहीं लगा पाई है। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। पुलिस ने दरिंदे को पकड़ने के लिये उसका स्केच जारी किया है। पुलिस ने स्केच बच्ची के बताये गये हुलिए के अनुसार बनवाया है। स्केच जारी होने के बाद अब पुलिस आरोपी को तलाश करने में जुट गई है। फ़िलहाल अब पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।