ख़ास
बात ये भी है कि जिला जेल में ह्त्या के मामले में जेल में बंद नारायण
पांडेय नाम के एक कैदी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंकों के
साथ ही तीन विषयों में विशेष योग्यता भी हासिल की है। जेल अधीक्षक
ब्रजेंद्र सिंह यादव अनुसार शाहजहांपुर जिला कारागार से जिन 14 बंदियों ने
यूपी बोर्ड की परीक्षा पास की है उन सभी पर ह्त्या, डकैती, लूट सहित कई
गंभीर मामलों के आरोप हैं। साथ ही जेल अधीक्षक का कहना है कि अगर ये बंदी
आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन करते हैं तो जेल नियमों के मुताबिक़ इन्हें
अनुमति प्रदान की जाएगी। आज रिजल्ट आने पर सभी 14 कैदियों के अच्छे नम्बरों
से परीक्षा पास कर लेने से जेल के अन्दर भी खुशी का माहौल है।