14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त थोड़ी देर में, मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 1836 करोड़ रुपए

Ladli Behna Yojana 33vi Kist: सीएम मोहन यादव थोड़ी देर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, लाड़ली बहनों से करेंगे संवाद, महाशिवरात्रि से पहले दे रहे 33वीं किस्त की सौगात...

2 min read
Google source verification
Ladli Behna Yojana 33rd installment cm transferred in shortly today

Ladli Behna Yojana 33rd installment cm transferred in shortly today(photo:patrika creative)

Ladli Behna Yojana 33rd Installment: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त आज आने वाली है। सीएम डॉ. मोहन यादव किस्त की राशि के 1500 रुपए महिलाओं के खातों में भेजने वाले हैं। कल रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व है, ऐसे में यह राशि कई लाड़ली बहनों के लिए उत्साह लेकर आ रही है। उन्हें खुशी है कि इस बार वे इस महापर्व पर की तैयारी जोर-शोर से कर सकेंगी। बता दें कि सीएम मोहन यादव आज खंडवा के दौरे पर रहेंगे। लाड़ली बहना योजना के साथ ही वे जिले को करोड़ों की सौगात भी देंगे।

हर महीने 10-15 तारीख के बीच आ रही है किस्त

बता दें कि पिछला ट्रेंड देखें तो लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की किस्त की राशि पहले जहां महीने की 7 तारीख को आती थी, फिर वह महीने के 10वें दिन आने लगी। लेकिन पिछले 6 महीने से यह तारीख बढ़ते-बढ़ते 15 पर आ रुकी। यानी अब 10-15 तारीख के बीच कभी भी सीएम लाड़ली बहना योजना की किस्त का ऐलान कर देते हैं। फिर राज्यस्तरीय कार्यक्रम की घोषणा होती है और किसी जिले को चुना जाता है। इन जिलों में कभी किसी शहर से तो कभी तहसील या पंचायत से लाड़ली बहना योजना की राशि सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करते हैं।

आज यहां है राज्य स्तरीय कार्यक्रम

आज शनिवार 14 फरवरी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां पंधाना तहसील में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे यहां से प्रदेश की 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 33वीं किस्त के 18.36 करोड़ रुपए इनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। बताते चलें कि जिनकी उम्र 60 पार हो चुकी है, उनके खातों में इस बार योजना की 33वीं किस्त के 1500 रुपए नहीं आएंगे।

255 करोड़ के कार्याें का भूमिपूजन और 354 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे

255 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भूमि पूजन करेंगे और 354 करोड़ के 11 पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। वे 252 करोड़ की लागत से बनने वाले खंडवा नगर निगम के सीवरेज प्रोजेक्ट के साथ-साथ 2.90 करोड़ की लागत से बनने वाले पंधाना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और 'रैन बसेरा' के निर्माण का भूमि पूजन करेंगे।