16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: किसान पर डंडे बरसाते रहे व्यापारी, पुलिस सिर्फ ये कहती रही- बस करो मर जाएगा

मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी, धान बेचने आए किसान को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, तमाशबीन बनी रही पुलिस

2 min read
Google source verification
farmer beaten brutally by traders

farmer beaten brutally by traders

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में किसान की पिटाई का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में कुछ व्यापारी किसान पर डंडे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस भी व्यापारियों की भीड़ के आगे बेबस नजर आ रही है। हैरान करने वाली बात यह कि व्यापारियों के दबाव के चलते पुलिस ने किसान पर ही लूट व हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बंधक बनाकर किसान को पीटा
ये वीडियो थाना रोजा के मंडी समिति का है। थाना पाली नरसिया मऊ निवासी दिलबाग सिंह ट्राली में भरकर अपना धान रोजा मंडी बेचने आया था। किसान का आरोप है कि आढ़ती सचिन अग्रवाल और उसके साथी जबरन उसका धान अपनी आढ़त पर तौलाना चाहते थे। उसने अपना धान सामने ही दूसरी पप्पू की आढ़त पर बेच दिया। इसके बाद आक्रोशित सचिन और उसके साथियों ने किसान को अपनी आढ़त पर पहले बंधक बनाकर पीटा। जब किसान अपनी जान बचा कर भागा तो व्यापारियों ने किसान को मंडी परिसर में दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

पुलिस के सामने किसान पर बरसाए डंडे
किसान अपनी जान बचाने की दुहाई करता रहा, लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही। मंडी परिसर में तैनात पुलिसकर्मी भी व्यापारियों की भीड़ के आगे बेबस नजर आए। दबंग व्यापारी गंदी गंदी गालियां देकर किसान पर डंडे बरसाते रहे। वहीं वीडियो में पिटाई करने वाली व्यापारी किसान पर लूट व फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं।

किसान को अस्पताल में कराया भर्ती
फिलहाल व्यापारियों की पिटाई से लहूलुहान किसान दिलबाग सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरानी बात ये कि पुलिस ने पीटने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करने की बजाय किसान के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आलाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
इस संबंध में जब सीओ सदर अरुण कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में न बोलने की हिदायत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गयी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ही सभी कुछ कार्रवाई की गई है।