
प्रतीकात्मक तस्वीर
शाहजहांपुर जिले में एक महिला ने चलती बस में उलटी कर दी। हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग बस को रुकवा दिए। इस बीच महिला अचानक गायब हो गई। बस में बैठे लोग हैरान हो गए, आखिर महिला कहां चली गई। इसके बाद परिजन ने उसके अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी। महिला दिल्ली से नेपाल अपने घर जा रही थी।
इसके बाद देर रात पुलिस ने बरेली में महिला को उसके प्रेमी के साथ बरामद किया। महिला नेपाल के प्युठान जिले के बरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह करीब 3 महीने से अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रह रही है। शुक्रवार की रात वह बस से वापस नेपाल जा रही थी।
सीसीटीवी फुटेज से खुला महिला का राज
वह जैसे ही खुटार के तिकोनिया चौराहा पर पहुंची, इसके बाद उसने बस में उल्टी करना शुरू कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसके परिजन ने बस को रुकवा लिया, लेकिन महिला वहां से फरार हो गई। जब पुलिस ने तिकोनिया पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो हैरान रह गए।
महिला एक इको कार में बैठकर पूरनपुर के रास्ते पर जाते हुए दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने पीलीभीत और बरेली पुलिस थाने को भी अलर्ट कर दिया। शुक्रवार रात करीब 12 बजे पुलिस ने बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में महिला को कार सवार दो युवकों के साथ बरामद कर लिया।
प्रेमी के साथ भागी थी महिला
इसके बाद दोनों को खुटार थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि महिला का दिल्ली के ओखला फेज वन निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। एसओ ओमप्रकाश ने बताया, “महिला अपने प्रेमी के साथ भागी थी। उसके परिजन ने इस मामले में कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।”
Updated on:
18 Mar 2023 08:24 pm
Published on:
18 Mar 2023 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
