14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big News: रेलवे स्टेशन से बच्ची चुराकर युवक भागा, लोगों के पीछा करने पर पटककर मार डाला

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के बाहर मां के साथ रही मासूम बच्ची को चुराकर एक युवक भागने लगा। लोगों को पीछा करता देख युवक ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
shahjahan.jpg

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवार रात दंपती अपनी बच्ची के साथ सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनकी बच्ची को उठाकर भागने लगा। दंपती ने शोर मचाया तो लोगों ने युवक का पीछा किया। लोगों को पीछा करता देख युवक ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

हरदोई के पिहानी के अशोक और उसकी पत्नी वैशाली रेलवे स्टेशन पर रहते हैं। बुधवार रात रेलवे परिसर के बाहर वह लेटते थे। इसी दौरान एक युवक उनकी आठ माह की बेटी प्रीति को उठाकर भागने लगा।

सिर के बल गिरने से बच्ची हुई घायल

आहट होने पर वैशाली जाग गई। उसने शोर मचाते हुए उसे दौड़ा लिया। लोगों को पीछे आता देखकर युवक ने बच्ची को पटक दिया। सिर के बल गिरने से वह घायल हो गई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से मृत्यु घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Mukhtar के करीबी दो भाइयों की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त, गवाह की हत्या में पुलिस का एक्‍शन

आरोपी युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उसे मानसिक बीमार बता रही है। इधर, बच्ची की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए थे।