शाजापुर. आजाद चौक क्षतिग्रस्त रोड का डामरीकरण के लिए आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल नपा अद्यक्ष प्रेम जेन प्रदेश मंत्री शितिज भट के द्वारा आजाद चौक में भूमिपूजन किया गया बताया कि आज से शाजापुर की जनता कई समय से परेशान हो रही है सड़कों पर सीवरेज के कार्य के चलते बड़े-बड़े गड्ढे परेशानी बन रही थी मुख्य मार्ग की सीवरेज लाइन के कार्य को लगभग पूर्ण कर आज से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है जिससे शहर वासियों को धुल वा गड्ढों से निजात मिलेगी।
पिछले दिनों सीवरेज लाइन के गड्ढें में फंसा था ट्रेक्टर
नगर में चल रहे सीवरेज परियोजना के काम में सडक़ पर खुदाई करके ड्रेनेज लाइन डाली जा रही है। इसी ड्रेनेज लाइन के गड्ढों को मिट्टी भरने के बाद इस पर से कोई भारी वाहन निकलता है तो वहां पर गड्ढा हो जाता है। इसी तरह मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे छोटा चौक से किला रोड जाने वाले मार्ग पर रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली का पहिया गड्ढें में फंस गया। इस कारण यहां पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद जेसीबी की मदद से ट्रेक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला। इसके बाद यहां पर आवागमन शुरू हो पाया।