3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahul Gandhi MP Visit : कालापीपल के मंच से राहुल का ओबीसी कार्ड, बोले- कांग्रेस सरकार आने पर सबसे पहले होगी जातिगण जनगणना

राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा के पोलायकलां में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करेंगे। यहां देखें Live

8 min read
Google source verification
Rahul Gandhi MP Visit

Rahul Gandhi MP Visit : कालापीपल के मंच से राहुल का ओबीसी कार्ड, बोले- कांग्रेस सरकार आने पर सबसे पहले होगी जातिगण जनगणना

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी बिगुल बजाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चुनावी साल में पहली बार शनिवार को मध्य प्रदेश दौरे पर आए। राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा के पोलायकलां में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई पूर्व मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी इस जनसभा में मौजूद थे। राहुल गांधी इस सभा के जरिये मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आगाज किया। चुनाव से पहले यह राहुल गांधी की पहली आमसभा रही।

यह भी पढ़ें- Indian Air Force का भोपाल में Air Show, लड़ाकू विमान दिखा रहे अद्भुत करतब, देखें Live

यहां देखें LIVE UPDATES

दोपहर 12.50 बजे

- राहुल गांधी ने मंच पर आते ही भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये विचार धारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी है और दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी है। एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ गोडसे। एक तरफ नफरत, हिंसा और अहंकार है और दूसरी तरफ मोहब्बत, आदर और भाईचारा है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा जहां भी जाती है नफरत फैलाती है।

- सभा के दौरान मीडिया को राहुल गांधी ने मंच से जाने के लिए कहा ताकि सभा में आए लोग उन्हें अच्छी तरह से देख और सुन सकें।

- भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक चले। मध्य प्रदेश में 370 कि.मी यात्रा की। किसानों से मिले, माता-बहनों से मिले, सबकी समस्याएं सुनी। सभी ने एक ही बात कही भ्रष्टाचार। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने मध्यप्रदेश को देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का सेंटर बना दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के फंड्स, मिड-डे मील का फंड, यूनिफार्म का फंड, महाकाल कॉरिडोर में बीजेपी ने पैसा चोरी किया। व्यापमं में 1 करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। एमबीबीएस की सीट बेचकर भाजपा ने इतने साल मध्यप्रदेश में राज किया।

- केंद्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के लिए कानून लाई। जिसका पूरे देश के किसानों ने विरोध किया। देश के सभी किसान इनके खिलाफ खड़े हुए तो उन्होंने कहा कि किसानों के फायदे के लिए कानून लाए। मैं पूछना चाहता हूं अगर वो फायदे के लिए कानून लाए तो किसान सड़क पर क्यों उतरे। वो कहना चाहते थे किसानों को समझ नहीं है, किसान अपने हित को नहीं जानते हैं। वो कहना चाहते थे देश के दो तीन अरबपति किसानों को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। हिंदुस्तान में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है। जीएसटी लागू की किसानों को दबाने के पांच काले कानून केन्द्र सरकार लेकर आई।


- राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद में अडानी के खिलाफ भाषण दिया तो मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी। अडानी की रक्षा के लिए मेरी लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी। लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं सच्चाई बोलता हूं। देश के सामने एक सच्चाई अडानी हैं जहां देखेंगे हर जगह वो दिखेंगे। किसानों और आम जनता की जेब से रोजाना पैसा किसी न किसी टैक्स के रूप में आपसे लिया जा रहा है और उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है।


- राहुल गांधी ने कहा मीडिया हमारी बात नहीं दिखाती क्योंकि मीडिया पर भी प्रेशर है ।


- राहुल गांधी ने कहा कुछ दिन पहले बीजेपी ने महिला आरक्षण की बात की, हमने एक सवाल उठाया बीजेपी ने कोई जवाब नहीं दिया। हमने दो चीजें कहीं हमने कहा ये महिला आरक्षण अच्छा है, मगर इसमें आपने दो छोटी सी लाइनें जो लिख रही हैं वो मिटाइए। एक लाइन थी कि महिला आरक्षण से पहले सर्वे करने की जरूरत है और दूसरी लाइन महिला आरक्षण करने से पहले डि-नोटिफिकेशन करना है। राहुल ने कहा कि ऐसा करने से महिला आरक्षण 10 साल बाद होगा। हमने कहा पहले ये दो लाइनें आप बदलिए। फिर सवाल पूछा कि महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं है।

- राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं आप ओबीसी के लिए काम करते हैं तो आपने महिला आरक्षण के बीच में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं किया। भाषण से पहले मैंने आंकडे देखे मैं हैरान हो गया। हिंदुस्तान को 90 अफसर चलाते हैं। ये निर्णय लेते हैं कि, कहां कितना खर्च होना है। मैं हिंदुस्तान के सभी ओबीसी वर्ग से पूछना चाहता हूं। इन 90 में से आपके वर्ग के अफसर कितने हैं। सिर्फ 3 अफसर ओबीसी के हैं। आप बताइये भारत में ओबीसी वर्ग की आबादी कितनी है। केन्द्र सरकार दलित आदिवासियों के लिए काम नहीं कर रही है। हिंदुस्तान का 45 लाख करोड़ रुपए के लगभग का बजट है, लेकिन ये तीन ओबीसी अफसर उस पर कितने रुपए पर निर्णय ले पाते हैं। आपको बता दूं कि, सिर्फ ये तीन अफसर 5 फीसदी के बजट पर ही जिम्मेदारी निभा पाते हैं। इसका मतलब साफ है कि पीएम नरेंद्र मोदी ओबीसी और गरीब की सरकार नहीं चलाते। अब हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि देश में 50 फीसदी ओबीसी है तो सिर्फ 5 फीसदी बजट पर ही इन 3 अफसरों की कमांड क्यों है ? इनकी भागीदारी और देश के बजट पर 50 फीसदी हिस्सा क्यों नहीं है?

- राहुल गांधी ने मंच से वादा किया कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले जातिगत गणना कराई जाएगी और ये बताया जाएगा कि देश में ओबीसी का कितना प्रतिशत है और दूसरी जातियों का कितना प्रतिशत है।

- भाषण खत्म करने के बाद राहुल गांधी फिर वापस आए और मंच से कहा कि जब मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार आई तो 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण दिलाने का काम किया लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार में आई तो इसे रद्द कर दिया।

यह भी पढ़ें- पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दे डाली नेताओं को बड़ी नसीहत, अगर चुनाव जीतना है तो ये बात मान लें

18 साल में बन गया बर्बाद प्रदेश- कमलनाथ

दोपहर 12.38 बजे-

कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत मंच पर बैठे सभी कांग्रेसियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, शाजापुर की जनता का सभा में आने के लिए आभार जताया। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि, जिस प्रदेश में आप आए हैं वो प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन है, ये प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है, इस प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती युनाओं का भविष्य है। ये प्रदेश महिला अपराध में नंबर वन, चौपट बिजली व्यवस्था, चौपट अर्च व्यवस्था, चौपट सुरक्षा वयवस्था, कुल मिलाकर ये प्रदेश चौपट प्रदेश बन चुका है। 18 साल से शिवराज सिंह ने अपने प्रदेश को बर्बाद प्रदेश बना डाला है। हालात ये हैं कि, किसानों को बीज और खाद तक के लिए भटकना पड़ा। बावजूद इसके सीएम की घोषणा मशीन डबल स्पीड में चल रही है।

उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के जाने का समय आ गया है। अब मतदाताओं ने तय कर लिया है कि, इस बार शिवराज सिंह जी को बड़े प्यार से रवाना करेंगे। ये केवल उम्मीदवार या पार्टी का चुनाव नहीं है। ये मध्य प्रदेश का चुनाव है। आप को अब सच्चाई का साथ देना है। हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। शाजापुर में 70 हजार किसानों का कर्ज माफ किया। बिजली यूनिट एक रुपए की। गौशाला बनाई। पर भाजपा ने सौदेबाजी करके सत्ता बनाई। मैं तो मुख्यमंत्री था फिर भी सौदेबाजी को अहमियत नहीं थी। उन्होंने वादा किया कि, अगर अब कांग्रेस की सरकार बनती है तो मैं वादा करता हूं कि, प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

सुबह 11.30 बजे-

राहुल गांधी दिल्ली से हवाई जहाज के जरिए इंदौर पहुंच गए हैं। यहां से वो हेलीकॉप्टर में सवार होकर शाजापुर जिले के काला पील स्थित जन सभा के लिए निकल गए हैं।

दोपहर 12.21 बजे-

राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से पोलायकलां स्थित सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। यहां प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी मंच पर बैठ गए हैं। उनके पास एक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और दूसरी तरफ मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला बैठे हैं।

दोपहर 12.24 बजे-

प्रदेश कांग्रेस के साथ साथ कालापीपल विधानसभा से जुड़े नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

दोपहर 12.28 बजे-

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मंच पर राहुल गांधी का स्वागत करने के बाद सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि, कमलनाथ ने पिछली बार प्रदेश के सभी किसानों से वादा किया था कि सभी का कर्ज माफ करेंगे। ये वादा इस बार भी जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने जन आक्रोश सभा में लोगों के सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया।

दोपहर 12.34 बजे-

भारत माता की जय के नारे के साथ पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, करीब 4000 कि.मी की भारत जोड़ो यात्रा करने वाले राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करने का आह्वान किया। साथ ही, जनता से अपील की कि, देश के हितों को लेकर जनता के बीच पहुंचने वाले राहुल गांधी वादा करें के अब देश के हित के लिए हम राहुल गांधी के साथ है। उन्होंने कहा कि, अब मध्य प्रदेश को फैसला लेना है कि, आप भाजपा के जन आशीर्वाद के साथ है या कांग्रेस के जन आक्रोश के। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

संबंधित खबरें

मंच पर मौजूद हैं ये नेता

इधर जन सभा का संचालन कर रहे सज्जन वर्मा ने सबसे पहले कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा से सभा की शुरुआत कराई। उन्होंने प्रदेश सरकार के 18 वर्षों के कार्यकाल को लेकर बड़ा हमला किया है। यही नहीं, भाजपा सांसदों को प्रदेश के चुनाव में उतारे जाने पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ सांसद ही नहीं, बल्कि खुद प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद प्रदेश की किसी विधानसभा सीट से उतर आएं तो जनता उन्हें भी इस बार प्रदेश में आने वाले परिणामों के बारे में बता देंगे। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सभा को संबोधित किया। इसके बाद हालही में कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी का संबोधन शुरु हुआ।

मालवा की सीटों पर डालेंगे असर

शाजापुर के पोलायकलां की सभा से राहुल गांधी न केवल मध्य प्रदेश के चुनाव अभियान का आगाज करने वाले हैं, बल्कि उनका फोकस मालवा-निमाड़ की सीटों पर होगा। 2018 के चुनावों में कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में इस इलाके में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, तब वे मध्य प्रदेश के इसी इलाके में सबसे अधिक पैदल चले थे।


राहुल गांधी यहां विधायक जीतू पटवारी की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी सभा में करीब दो घंटे रहेंगे। दावा है कि, सभा में 70 हजार से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। सभा के बाद राहुल गांधी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से भी रुबरू होंगे।

यह भी पढ़ें- इस दुर्लभ सांप के आगे और पीछे होते हैं दो मुंह, कई लाइलाज बीमारियों में आता है काम, कीमत 5 करोड़


डेढ़ लाख वर्ग फीट में लगा टेंट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन की तैयारी शुक्रवार शाम तक पूरी हो चुकी थी। यहां दो हेलीपैड और डोम लगाए गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना ने बताया कि, डेढ़ लाख वर्ग फीट में टेंट बनाया गया है। इस आम सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।


ये है पार्किंग व्यवस्था

ट्रैफिक टीआई रवि वर्मा के अनुसार, राहुल गांधी की सभा में आगर, शाजापुर, अकोदिया, सारंगपुर और सुंदरसी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए साइलो केंद्र के सामने महाविद्यालय में पार्किंग व्यवस्था की है। इसके अलावा, वहीं मंडी परिसर के सामने भी पार्किंग व्यवस्था रहेगी। वहीं, आष्टा रोड भोपाल से अरंडिया, अरनिया कलां, काला पीपल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए उत्कृष्ट विद्यालय के सामने स्थित खेत में वाहन खड़े किए जाएंगे। इसके अलावा मर्चुरी रूम के साइड में रास्ते पर वाहनों की पॉर्किंग होगी। साथ ही, शिशु मंदिर में वाहन खड़े किए जा सकते हैं।


25 सितंबर से शुरू हुई यात्रा

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा 25 सितंबर को देपालपुर-राऊ-महू से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की थी। उनकी यात्रा 26 सितंबर को सांवेर, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, 27 सितंबर को घटिया, घोसला, तराना, 29 सितंबर को शाजापुर, आगर, सुसनेर, 30 सितंबर को इच्छावर, कालापीपल, 1 अक्टूबर को खिलचीपुर, सारंगपुर, नरसिंहगढ़, 2 अक्टूबर को बैरसिया, अहमदपुर, श्यामपुर, सीहोर, 3 अक्टूबर को आष्टा-शुजालपुर पहुंचेगी।