वहीं, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल ने बताया कि, लोगों में कोरोना को हराने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यही कारण है कि, आज वैक्सीनेशन शुरु होने के कुछ ही घंटों के भीतर जिले भर में वैक्सीन खत्म हो गई है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि, आज रात तक ही एक बार फिर जिले के लिये पर्याप्त वैक्सीन मिल जाएगी। इससे कल से फिर विधिवत वैक्सिनेशन शुरु कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि, जिले में शनिवार यानी आज से ही रोजाना टीकाकरण की शुरुआत हुई है, लेकिन पहले दिन ही वैक्सीन खत्म होने से लोगों की चिंता बढ़ी है, हालांकि जिम्मेदारों का कहना है कि, जल्द से जल्द लोगों में जागरूकता देखते हुए अधिक से अधिक डोज मंगाने की व्यवस्था की जा रही है।