मान्यता है कि ओलावृष्टि, अतिवृष्टि के समय गणेश मंदिर से शंखनाद किया जाता है। शखनांद होते ही गांव की सीमा में कभी ओलावृष्टि, अतिवृष्टि जैसी स्थिति नहीं बनती है। गणेश मंदिर के सचिव व सेनवानिवृत्त शिक्षक आनंदीलाल सोनानिया ने बताया कि सच्ची श्रद्धा से आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। गणेशोत्सव के दौरान इस समय मंदिर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं सुबह-शाम भगवान की विशेष आरती की जा रही है। अनंत चतुर्दशी के दिन मंदिर आचार्य जुगलकिशोर तिवारी व्रत उद्यापन कराएंगे, उसके बाद ढोल नगाड़ों से चल समारोह निकालेगा।