9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सका पति, 2 घंटे बाद फांसी लगाकर दे दी जान

एक पति - पत्नी की अमर प्रेम कहानी का हेरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
News

पत्नी की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सका पति, 2 घंटे बाद फांसी लगाकर दे दी जान

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक पति - पत्नी की अमर प्रेम कहानी का हेरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला शुजालपुर शहर के रायकनपुरा इलाके का है, यहां पत्नी के साथ सात जन्मों का वादा निभाने वाले पति ने पत्नी की मौत के बाद उसकी जुदाई का गम बर्दाश्त न कर पाने पर खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।

आपको बता दें कि, रायकनपुरा में नगरपालिका के सामने बने सरकारी क्वार्टर के पास रहने वाले मजदूर परिवार में एक युवक युवती का विवाह बीते डेढ़ साल पहले हुआ था। हालांकि, अचानक महिला की तबियत खराब हो गई थी, जिसके चलते रात करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। वहीं, पत्नी की मौत के मात्र दो घंटे बाद ही यानी सुबह 6 बजे पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पति द्वारा आत्महत्या किये जाने की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- VIDEO : अंगूरी भाभी के साथ नाचने को लेकर विवाद, आपस में उलझे बाराती


पेट में दर्द की शिकायत पर महिला को कराया था भर्ती

वहीं, मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, आगर की रहने वाली 21 वर्षीय संजना की शादी साल 2021 में लॉकडाउन के दौरान शुजालपुर सिटी रायकनपुरा के रहने वाले लखन जाटव के साथ हुई थी। पेशे से लखन मिस्त्री का काम करता था। दोनों नगर पालिका के सरकारी क्वार्टर के पास अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ रहते थे। इसी दौरान बुधवार की दोपहर संजना को अचानक पेट में दर्ज उठा, जिसके चलते उसके पति लखन ने करीब 4 बजे उसे शुजालपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था।

यह भी पढ़ें- चुनावी साल में कांग्रेस ने 3 पार्षदों को किया निष्कासित, नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में तीनों ने की थी क्रॉस वोटिंग


सिविल अस्पताल ने बताई ये बात

मामले को लेकर सिविल अस्पताल के डॉ. एके सोनी का कहना है कि, महिला को उचित उपचार देने के बाद रात करीब 2 बजे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल से शाजापुर जिला अस्पताल जाने की सलाह देकर रेफर किया गया था। जिस पर महिला के परिजन ने अपने व्यक्तिगत साधन से रोगी को ले जाने की बात कही और वह अस्पताल से चले गए थे। तड़के करीब 4 बजे दोबारा महिला को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे और बताया कि, तबियत ज्यादा बिगड़ गई है। अस्पताल में परीक्षण के दौरान पता चला किस महिला की मौत हो चुकी है। इसपर, शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाकर परिजन घर चले गए थे।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर शुजालपुर सिटी थाना प्रभारी सौरभ शर्मा का कहना है कि, मृतका संजना के देवर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अपने बड़े भाई और मृतका के पति लखन को घर की दूसरी मंजिल पर फंदे पर लटका देखा। इसके बाद घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लखन का शव भी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। एक ही रात में नवविवाहित पति - पत्नी की मौत से परिवार के साथ साथ पूरी इलाका सदमें में है। फिलहाल, पुलिस को अंदेशा है कि, पत्नी की मौत का दुख बर्दाश्त न कर पाने पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।