2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन पर बनी श्री राम की सबसे बड़ी तस्वीर, जानें कैसे किया गया ये कमाल

श्री राम की सबसे बड़ी तस्वीर बनाने में राम भक्तों ने पत्थर, पेंट और चूने से किया ये कमाल।

2 min read
Google source verification
news

जमीन पर बनी श्री राम की सबसे बड़ी तस्वीर, जानें कैसे किया गया ये कमाल

अयोध्या में राम लला विराजमान हो चुके हैं। इसी के चलते देशभर में उत्सव का माहौल है। इस दौरान देशभर में भक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। भक्त अपने भाव अपनी-अपनी श्रद्धा से प्रकट कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक राम भक्त ने पत्थरों से राम की विशाल तस्वीर बनाई है। इसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

बता दें कि जिले के ग्राम गुलाना में राम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों की भारी भीड़ यहां बनी एक अनोखी राम तस्वीर देखने आ रहे हैं। भक्ति से ओतप्रोत एक भक्त ने अपनी टीम के साथ मिलकर धरती पर पत्थरों से भगवान श्री राम की करीब एक एकड़ में 41 हजार स्क्वायर फीट के क्षेत्र में तस्वीर बनाई है।

यह भी पढ़ें- Mere Ram : भारत का वो राजा जिसने रावण को 6 महीने करके रखा था कैद, जानिए क्या है पूरी कहानी


राम की सबसे बड़ी तस्वीर

आपको ये भी बता दें कि, ये अद्बुत तस्वीर कलाकार अरविंद मेवाड़ा और उनके साथ 12 सदस्यों की टीम ने बनाई है। 15 दिनों की अथक मेहनत के बाद इस तस्वीर ने आकार लिया है, जिसे बनाने में 700 क्विंटल पत्थर और चूरी के साथ 70 किलो प्लास्टिक पेंट और 30 किलो चूना लगा। ये सब मिलाकर गुलाना के सीएम राइज स्कूल परिसर में इस टीम ने 41370 स्क्वायर फीट में श्री राम की दुनिया की सबसे बड़ी तस्वीर बना दी।


उच्च शिक्षा मंत्री ने की महाआरती

कलाकारों और भक्तों का उत्साह बढ़ाने खुद प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार गुलाना आए। उन्होंने पत्थरों से बनाएं गए अयोध्या दरबार के दर्शन किए। मंत्री ने सभी कलाकारों का सम्मान कर महाआरती की। बता दें कि कलाकार अरविंद मेवाड़ा ने इससे पहले महात्मा गांधी और अक्षय कुमार की तस्वीर भी बनाई है।


लोगों ने हौसला बढ़ाया

कलाकार अरविंद ने मीडिया से चर्चा के दौरान तस्वीर बनाने के पीछे की कहानी बताते हुए कहा कि 'मैंने सोचा भगवान श्री राम की सबसे बड़ी तस्वीर जिले की धरती पर बनाई जाए। इसी सोच के साथ अपनी टीम बनाई और तस्वीर बनाने में जुट गए। इतनी बड़ी चित्रकारी करने में परेशानी तो बहुत आई, लेकिन लोगों ने हौसला बढ़ाया, जिसके कारण इस तस्वीर को हम 15 दिन में बनाने में सफल हो सके।