
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी बिगुल बजाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चुनावी साल में पहली बार शनिवार को मध्य प्रदेश दौरे पहुंचे। राहुल गांधी ने शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा के पोलायकलां में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित किया और प्रदेश की शिवराज सरकार के साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी दोपहर करीब 12.21 पर सभा स्थल पर पहुंचे। राहुल के सभा स्थल पर पहुंचते ही सभा में अलग ही जोश नजर आया और सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर राहुल गांधी का स्वागत किया।
मंच से बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने एमपी में 370 किमी. यात्रा की। इस दौरान किसानों से मुलाकात हुई, युवाओं से मुलाकात हुई, माताओं-बहनों से मुलाकात हुई और सभी ने मुझे सिर्फ दो तीन बातें कहीं । उन्होंने बताया कि प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार बीजेपी के लोगों ने मध्यप्रदेश में किया है पूरे देश में नहीं किया है। बच्चों के फंड्स, मिड-डे मील का फंड, यूनिफार्म का फंड और यहां तक कि महाकाल कॉरिडोर में भी बीजेपी ने पैसा चोरी किया। व्यापमं में 1 करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। एमबीबीएस की सीट बेचकर बीजेपी ने मध्यप्रदेश में राज किया है।
Updated on:
30 Sept 2023 01:18 pm
Published on:
30 Sept 2023 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
