
loan,congress candidate,mp election,
शाजापुर. शाजापुर से कांग्रेस के प्रत्याशी हुकुमसिंह कराड़ा ने धनतेरस पर नामांकन जमा किया। हालांकि कराड़ा 9 नवंबर को समर्थकों के साथ नामांकन जमा करेंगे। इसके पहले मुहूर्त में जमा किए नामांकन के साथ दिए शपथ-पत्र अनुसार उन पर बैंक व सोसायटी का कुल 32 लाख 59 हजार 910 रुपए का कर्ज है। कराड़ा के पास 2 करोड़ 80 लाख 12 हजार 550 रुपए की कुल चल-अचल संपत्ति भी है।
सातवीं बार कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कराड़ा को प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को वे बगैर किसी को बताए चार समर्थकों के साथ मुहूर्त में एसडीएम कार्यालय पहुंचे व नामांकन जमा किया। शपथ-पत्र में संपत्ति, सोने-चांदी, देनदारी सहित अन्य संपत्तियों का उल्लेख किया है। कराड़ा ने बताया कार, पाइप लाइन, दो केसीसी और खरीफ खाद ऋण मिलाकर 32 लाख 59 हजार 910 रुपए का ऋण है।
नकदी, सोना-चांदी और चल-अचल संपत्ति मिलाकर 2 करोड़ 80 लाख 12550 रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। पत्नी के पास 28 लाख 50 हजार रुपए का 95 तोला सोना, 4 लाख 40 हजार रुपए मूल्य की 11 किलो चांदी और मे. कलिलेश्वर फ्लोर मिल प्रालि में 3 लाख 49 हजार के अंश कुल 36 लाख 39 हजार की संपत्ति है।
एक रिवॉल्वर और दो बाराबोर बंदूक भी है पास
कराड़ा के पास 70 हजार रुपए की रिवॉल्वर है। 1 लाख रुपए मूल्य की दो बाराबोर दोनाल बंदूक भी है। 2017 में एबीआइ से ऋण लेकर कार जिसका वर्तमान मूल्य 17 लाख रुपए, 2016 में खरीदी कार वर्तमान मूल्य 10 लाख रुपए और 1999 में खरीदी बुलेट वर्तमान मूल्य 30 हजार रुपए है। कराड़ा के स्वयं के पास 3 लाख 30 हजार रुपए मूल्य का 11 तोला सोना भी है। कराड़ा 7वीं बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। शपथ-पत्र के अनुसार कराड़ा पर आज तक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। थाने या न्यायालय में एक भी प्रकरण लंबित नहीं है। साथ ही आज तक उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
बेटे ने दाखिल किया नामांकन
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मंगलवार को शजापुर विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन हुकुमसिंह कराड़ा के पुत्र जिपं सदस्य राजकुमार सिंह कराड़ा ने मंगलवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस दल से नामांकन (डमी फॉर्म) दाखिल किया।
Published on:
07 Nov 2018 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
