shocking incident: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के फरदखेड़ी के पास खेत पर बने मकान में एक युवक की खून से सनी लाश मिली। युवक के गले में धारदार हथियार से चोट के निशान मिले और प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि गला रेत कर युवक की हत्या की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मुकेश 38 साल का था और रामकृष्ण नगर सारसी का रहने वाला था। वह जगदीश पाटीदार के यहां खेत पर हाली का कार्य करता था। युवक की फरदखेड़ी से लगे जंगल में खेत पर बने मकान में लाश मिली तो तुरंत इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी पी.के. व्यास ने बताया कि हत्या की इस वारदात को लेकर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही।