11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारे लगाए और गले में फंदा डालकर चढऩे लगे फांसी…

शहीदों को याद करते हुए उनकी तस्वीर लेकर गले में फांसी का फंदा डालकर प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
patrika

performances,shajapur news,contract employees,Contract health workers,

शाजापुर. शहीद दिवस पर भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन जारी रखा। इस दिन अपनी मांगों के लिए कर्मचारियों ने शहीदों को याद करते हुए उनकी तस्वीर लेकर गले में फांसी का फंदा डालकर प्रदर्शन किया। कर्मचरियों ने प्रदेश शासन को जल्लाद बताते हुए फांसी पर झूलने का प्रदर्शन किया।


संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ 15 मार्च से संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के तत्वावधान में 34 विभागों के कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को इन कर्मचारियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की तस्वीर पर मााल्र्यापण किया। इसके बाद तस्वीरों को हाथों में लेकर प्रदेश शासन को जल्लाद बताते हुए शहीद होने का मंचन करते हुए अपने गले में फंदा डाला। कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश शासन हमारी लगातार शोषण कर रहा है। हम लोगों से काम तो हर विभाग का लिया जाता है लेकिन नियमितिकरण के नाम पर आज तक केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। इसलिए यह प्रदर्शन किया गया ताकि शासन की आंख खुले और हम लोगों ने आज तक शासन के लिए जो किया है उसका प्रतिफल हमें मिले और हमारी मांगों का निराकरण किया जाए।

देश के लिए प्राण देने वाले शहीदों को नमन
शाजापुर. शहर में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने शहीद दिवस पर भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान दिवस मनाया। इस दौरान संगठनों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन भी किया।
शहर के लौंदिया रोड स्थित भगतसिंह चौराहा पर भगतसिंह गु्रप ने सुबह शहीद दिवस मनाया। चौराहा पर स्थित भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके भगतसिंह ग्रुप ने शहीदों को याद किया। इस दौरान ग्रुप के अध्यक्ष संतोष भाला ने शहीदों के बारें में जानकारी देते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कही। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ग्रुप अध्यक्ष भाला सहित, अनिल सुमन नागर, भागीरथ मालवीय सहित अन्य उपस्थित थे।

यादव युवा महासभा ने अमर शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर ज्योति नगर स्थित भगत सिंह जी के स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान यादव युवा महासभा के प्रेम यादव, आज़ाद यादव, बालकृष्ण यादव, अमर यादव, गगन यादव, कमल यादव, संजय यादव, अधीर यादव, आयुष यादव, सागर यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित थे।

'भगतसिंह तू जिंदा है हर एक लहू के कतरे मेंÓ के नारे के साथ आम आदमी पार्टी शाजापुर ने भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके बस स्टैंड पर भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि मनाई। साथ ही सीरिया में जो 39 भारतीय को शहीद किया गया उन्हें और सीरिया में जो निर्दोष बच्चों, महिला, पुरुषों को मारा गया उनको भी श्रद्धांजलि दी। आम आदमी पार्टी ने 2 मिनट का मौन करके शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्टी की महिला जोन प्रभारी विजया देवड़ा, जिला संयोजक विवेक शर्मा, विधानसभा प्रभारी जिया लाला, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष वकील खान, सह संयोजक जितेंद्र तोनगरिया, यूथ टीम मोहित सोनी, मनोज, इकबाल, विजय आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी आप के मीडिया प्रभारी मोहन शर्मा ने दी।