
शाजापुरः शहर से 4 किलोमीटर दूर चीलर डैम पर डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार युवक डैम पर पहुंचे थे, यहां पर तीन युवक मछुआरों की डोंगी में सवार होकर डेम में अंदर चले गए। अचानक से डोंगी पलट गई और तीनों युवक पानी में डूबने लगे। किनारे पर बैठे चौथे साथी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी लगते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक तीनों युवक पानी में डूब चुके थे, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, अब पुलिस शवों की शिनाख्त में जुट गई है। देखें खबर से संबंधित वीडियो…।