5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर

किला रोड के व्यापारी काम-धंधे के लिए लड़ा रहे किला, नहीं रेंग रही जूं

शहर में सीवरेज परियोजना के तहत ड्रेनेज लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके कारण शहर के अधिकांश मार्गों की हालत खराब हो रही है। इससे शहरवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किला रोड के व्यवसायियों ने सोमवार को यहां जमकर प्रदर्शन करते हुए परेशानी बताई। वहीं किला रोड के समीप चल रहे काम को रुकवाकर जल्द से जल्द सडक़ से आवागमन चालू करवाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सडक़ को चालू नहीं किया तो जमकर प्रदर्शन किया जाएगा।

Google source verification

शाजापुर. शहर में सीवरेज परियोजना के तहत ड्रेनेज लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके कारण शहर के अधिकांश मार्गों की हालत खराब हो रही है। इससे शहरवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किला रोड के व्यवसायियों ने सोमवार को यहां जमकर प्रदर्शन करते हुए परेशानी बताई। वहीं किला रोड के समीप चल रहे काम को रुकवाकर जल्द से जल्द सडक़ से आवागमन चालू करवाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सडक़ को चालू नहीं किया तो जमकर प्रदर्शन किया जाएगा।


सोमवार को किला रोड के व्यवसायियों ने सीवरेज परियोजना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले दो माह से सडक़ की खुदाई करके ड्रेनेज लाइन डालने का काम चल रहा है। खुदाई के कारण मार्ग को आए दिन बंद कर दिया जाता है। कई बार ऐसे ही खुदी हुई सडक़ को छोड़ दिया जाता है। जिससे आवागमन भी नहीं हो पाता है। एक सप्ताह मार्ग बंद रहने के बाद एक-दो दिन मार्ग चालू रहता है और फिर बंद हो जाता है। इस परेशानी का सामना करते हुए करीब दो माह बीत गया है। इससे व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। व्यापारियों ने कहा कि सडक़ की खुदाई क्या हुई हम तो बेरोजगार की तरह हो गए। व्यापारियों ने काम को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान यहां पर बड़ी संख्या में व्यापारी और रहवासी भी पहुंच गए।

दूसरी जगह काम रुकवाया, जिम्मेदारों को बुलाकर जताया आक्रोश
किला रोड के व्यापारियों ने सडक़ मार्ग बंद रहने से परेशान होकर किाल रोड के समीप चल रहे सीवरेज परियोजना के काम को रुकवा दिया। इसके बाद परियोजना के जिम्मेदारों को मौके पर बुलवाकर उनके सामने आक्रोश व्यक्त किया। व्यवसायियों का कहना था कि सीवरेज का काम करने वाले हर दिन यहां पहुंचते है और रोज मिट्टी डालकर चले जाते है। ऐसे में न तो काम पूरा हो रहा है और न हीं मार्ग चालू हो रहा है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों ने सख्त लहज में कहा कि यदि सडक़ा को जल्द ही मरम्मत करके चालू नहीं किया गया तो जमकर प्रदर्शन किया जाएगा और कहीं पर भी काम नहीं चलने दिया जाएगा।