
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली। जनपद में एसओजी की टीम द्वारा भाजपा नेता की कार घेरकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, भाजपा नेता ने पुलिस पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि फायरिंग के बाद जब भाजपा नेता अपनी कार लेकर घर निकल गए तो पुलिस उनको घर से उठाकर ले गई और पूरी रात थाने में रखकर टॉर्चर किया। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता के घर बड़ी संख्या में समर्थकों का जमवाड़ा लग गया।
दरअसल, मामला जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर रोड का है। जहां क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी भाजपा नेता अश्वनी पंवार अपने चार परिजनों के साथ कांधला में किसी काम से आये थे। आरोप है कि जैसे ही वह गांव की तरफ जाने लगे तो पहले से ही रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठी एसओजी की टीम ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और फायर कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। भाजपा नेता ने फायर होते ही गाड़ी को दौड़ा ली।
भाजपा नेता अश्विनी पवार का आरोप है कि उनका पुलिस की गाड़ी के द्वारा पीछा किया गया और फायरिंग की गई। जब वह घर पहुंचे तो एसओजी व सीओ कैराना जितेंद्र कुमार उन्हें जबरन उठाकर थाने ले गए और पूरी रात टॉर्चर किया। साथ ही साथ उन पर झूठे मुकदमे लगाए जाने की भी धमकी दी। इस पूरी घटना में अश्वनी के एक परिजन मनीष कुमार को हाथ में गोली लगी है, जबकि तीन गोलियां उनकी गाड़ी पर लगी है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि एसओजी और पुलिस रुपये लेकर उनकी हत्या करना चाहती है। शामली पुलिस अधीक्षक सुक्रुती माधव ने बताया कि मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
07 Apr 2021 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
