4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के भाई मौलाना बदर क्वारंटीन

Highlights - सहारनपुर में मौलाना साद के रिश्तेदारों के पॉजिटिव मिलने पर उठाया गया कदम - मौलाना राशिद बोले- मौलाना बदर नहीं गए थे निजामुद्दीन - शामली प्रशासन पर उठाए सवाल

2 min read
Google source verification

शामली

image

lokesh verma

Apr 19, 2020

maulana-sad.jpg

sad

शामली. तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की तलाश में दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन मौलाना साद पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। मौलाना साद पर दिल्ली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, क्योंकि दिल्ली की निजामुद्दीन से जो कोरोना वायरस का संक्रमण जमातियों में फैला है उसका आरोप निजामुद्दीन के प्रमुख मौलाना साद पर लगा है। इसके बाद से पुलिस लगातार तबलीगी जमात से जुड़े लोगों को ढूंढने में लगी है और इसी के साथ मौलाना साद के परिवार व रिश्तेदारों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। दो दिन पूर्व मौलाना साद के रिश्तेदारो में 2 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और शामली आवास पर पुलिस ने कई बार दबिश भी दी है।

यह भी पढ़ें- Meerut: लॉकडाउन के दौरान बाजार खुलने और भीड़भाड़ का वीडियो वायरल, एसएसपी ने शुरू कराई जांच

बता दें कि मौलाना साद का परिवार शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखजादगान में रहता है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते शामली प्रशासन ने मौलाना साद के भाई मौलाना बदर को भी क्वारंटीन कर दिया है, जिस तरीके से तबलीगी जमात के लोगों व उनके संपर्क में आए लोगों में संक्रमण फैल रहा है। उसी को दृष्टिगत रखते हुए एहतियात के तौर पर मौलाना साद के भाई मौलाना बदर को भी उन्हीं के आवास पर क्वारंटीन में रखा गया है। मौलाना बदर के भाई मौलाना राशिद ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मौलाना साद के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अमूमन मौलाना साद अपने साथ मोबाइल नहीं रखते हैं और न ही उन्हें किसी तरह की मौलाना साद के बारे में जानकारी है। मौलाना राशिद का यह भी कहना है कि मौलाना बदर न तो निजामुद्दीन गए हैं और न ही वह तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में हैं, लेकिन न जाने क्यों शामली प्रशासन ने उन्हें क्वॉरंटीन कर दिया है।

वहीं, सहारनपुर में जो मौलाना साद के रिश्तेदार पॉजिटिव मिले हैं। उनको लेकर मौलाना राशिद ने बताया कि उनसे मौलाना साद की खास रिश्तेदारी नहीं है। वह लोग तो मलेशिया व बाहर अन्य देश में एक प्रोग्राम में गए थे। जहां पर उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ है। फिलहाल शामली प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर पूरा सतर्क नजर आ रहा है और तबलीगी जमात से जुड़े लोगों व उनके संपर्क में आए सभी लोगों को चिन्हित कर क्वारंटीन करने में लगा है, ताकि इस कोरोना वायरस से जल्द ही निजात मिल सके।

यह भी पढ़ें- 20 अप्रैल से यूपी के इन जिलों में बेहद सख्त होगी कानून व्यवस्था, सरकार ने जारी किए आदेश