8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद से पहले बैठक में प्रशासन से मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कही यह बड़ी बात

मुस्लिमों ने प्रशासन को सहयोग का दिलाया भरोसा
less than 1 minute read
Google source verification
police.png

शामली. लॉकडाउन के बीच ईद का त्योहार आने पर पुलिस की टेंशन बढ़ गई है। हालात से शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ पुलिस के आला आधिकारियों ने बैठक की। बैठक में लॉकडाउन में ईद पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने और घर पर नमाज अदा करने की अपील की गई। इस दौरान सभी ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: रमजान के आखरी जुमे अलविदा पर मुसलमान नहीं पहुंचे मस्जिद तो अंदर दिखा ऐसा नजारा

बैठक का आयोजन एसडीएम सदर संदीप कुमार और सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जनपद में लॉकडाउन है। सभी लोग लॉकडाउन का पालन कर कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अलविदा जुमे की नमाज घरों में पढ़कर सहयोग दिया है।

यह भी पढ़ें- गरीबों को मदद दिलाने के नाम पर वसूली का आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, एक-एक से ले रहा था इतनी रकम

इसी तरह मुस्लिम समाज के लोग ईद पर भी शांति के साथ घर पर नमाज अदा करें और लॉकडाउन में सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि शासन ने मंदिर मस्जिद में हर प्रकार के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों से अपने घरों में ईद की नमाज अदा करने के साथ ही लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग